Hot News

नोएडा एयरपोर्ट की हुई शुरुआत, 30 हजार करोड़ की लागत से है बना और 7 करोड़ यात्रियों की होगी क्षमता

Noida International Airport : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च, शनिवार को उद्‌घाटन कर दिया. यह एयरपोर्ट के पहले चरण की शुरुआत है. इसके साथ ही एयरपोर्ट काम करने लगेगा. यह हिंदुस्तान के अत्याधुनिक एयरपोर्ट में से एक है और इसे कई चरणों में बनाया जाएगा. आइए जानते हैं कि इस एयरपोर्ट की इतनी चर्चा क्यों है और इसकी खासियत क्या है?

हिंदुस्तान का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

pm-modi-at-noida-airport
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ

जेवर एयरपोर्ट हिंदुस्तान के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है. ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का अर्थ होता है कि इसका निर्माण एक ऐसी जमीन पर किया गया है, जहां पहले कोई निर्माण नहीं था. इसकी डिजाइन पूरी तरह से नई है और इसे विस्तार देना भी बहुत आसान होगा. जेवर एयरपोर्ट का निर्माण उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में लगभग 1300 हेक्टेयर से अधिक के क्षेत्र में किया गया है.

1.2 करोड़ यात्रियों की है क्षमता

नोएडा एयरपोर्ट की क्षमता पहले चरण में 1.2 करोड़ वार्षिक की है, जिसे भविष्य में 7 करोड़ तक करने का लक्ष्य है. इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल क्षमता ही है. यह एयरपोर्ट चरणबद्ध तरीके से विकसित होगा और आने वाले वर्षों में हिंदुस्तान का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्‌स में से एक हो सकता है.

मल्टी रनवे बनाने की है योजना

नोएडा एयरपोर्ट में मल्टी रनवे बनेंगे. शुरुआत में एक रनवे बनाया गया है जो लगभग 3900 मीटर का है. बड़े विमानों के हिसाब से रनवे को इतना बड़ा बनाया गया है. आने वाले वर्षों में यहां 5 रनवे बनाए जाएंगे, जो अमूमन बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में ही होते हैं.

आधुनिक और डिजिटल स्मार्ट एयरपोर्ट बनाने पर फोकस

नोएडा एयरपोर्ट को पूरी तरह से आधुनिक और डिजिटल स्मार्ट एयरपोर्ट बनाने पर फोकस किया गया है. DigiYatra आधारित बायोमेट्रिक चेक-इन. RFID आधारित बैगेज सिस्टम, ताकि यात्रियों को अपना सामान जल्दी मिल सके. साथ ही एआई आधारित सुरक्षा और ई–गेट्‌स की सुविधा भी दी जाएगी. इन आधुनिक सुविधाओं से यात्रियों को काफी आसानी होगी.

नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण की कुल लागत लगभग 10,000 करोड़

नोएडा एयरपोर्ट कई चरणों में बनेगा और इसकी कुल लागत 30 हजार करोड़ के करीब होगी. पहले चरण के निर्माण में करीब 10 हजार करोड़ से अधिक का खर्च आया है.इसमें एक रनवे, टर्मिनल और शुरुआती इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है. एयरपोर्ट के निर्माण की कुल अनुमानित लागत 29,000–30,000 करोड़ रुपए हैं. इतने खर्चे में 5 रनवे, बड़े टर्मिनल, कार्गो हब और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी.

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

एयरपोर्ट का डिजाइन इको फ्रेंडली

नोएडा एयरपोर्ट को पूरी तरह इको फ्रेंडली बनाया गया है, यानी यह पर्यावरण के अनुकूल है. यह पूरी तरह पर्यावरण का संरक्षण करेगा और नेट जीरो एमिशन होगा, यानी यह प्रदूषण से मुक्त होगा. यहां सौर ऊर्जा का उपयोग किया गया है और वाटर रिसाइकिल भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र स्त्री आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर कैसे एक दुष्कर्मी तांत्रिक अशोक खरात के संपर्क में आईं?

मिनाब स्कूल पर हमला मिसकैलकुलेशन नहीं वार क्राइम, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ऐसा क्यों कहा

 खाड़ी युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल पर प्रशासन ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, क्या है फैसले की वजह?

The post नोएडा एयरपोर्ट की हुई शुरुआत, 30 हजार करोड़ की लागत से है बना और 7 करोड़ यात्रियों की होगी क्षमता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top