Nora Fatehi Song Controversy: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हमेशा कोई न कोई विवाद लगा ही रहता है. इनदिनों एक और विवाद चर्चा में है. इस बार मामला जुड़ा है नोरा फतेही से, जिन्हें राष्ट्रीय स्त्री आयोग (NCW) ने कड़ी चेतावनी दी है. ‘सरके चुनर तेरी’ गाने को लेकर उठे विवाद के बीच आयोग ने उन्हें 27 अप्रैल को खुद पेश होने का आखिरी मौका दिया है.
सुनवाई में नहीं पहुंची नोरा फतेही
दरअसल, कन्नड़ फिल्म KD: The Devil के इस गाने को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. गाने के बोलों को लेकर आपत्ति जताई गई और मामला इतना बढ़ गया कि नेशनल कमिशन फॉर वूमन ने खुद संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी. बीते दिन यानी 6 अप्रैल को हुई सुनवाई में नोरा फतेही खुद पेश नहीं हुईं और उनकी जगह उनके वकील पहुंचे, लेकिन आयोग ने इसे स्वीकार नहीं किया. आयोग की अध्यक्ष विजया रहटकर ने साफ कहा कि अगली सुनवाई में नोरा को पर्सनली उपस्थित होना होगा, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है. इस मामले में एक्टर संजय दत्त को भी समन जारी किया गया है और उन्हें 8 अप्रैल को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.
नोरा फतेही ने दी थी सफाई
स्त्रीओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं
वहीं, इस विवादित गाने से जुड़े गीतकार और फिल्म की टीम आयोग के सामने पेश हुई और लिखित में माफी मांगी. उन्होंने माना कि गाने के बोलों का समाज पर निगेटिव असर पड़ा है और भविष्य में स्त्री सशक्तिकरण के लिए काम करने का वादा भी किया. स्त्री आयोग ने इस पूरे मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर स्त्रीओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. बता दें कि यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगा था, जिसके बाद इसे सभी प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया गया. अब सबकी नजर 27 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है.
यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 फिल्म इंडस्ट्री के लिए ‘वेकअप कॉल’, रवि किशन ने किया मूवी को सपोर्ट
The post नोरा फतेही के पास आखिरी मौका, ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर NCW सख्त appeared first on Naya Vichar.

