Hot News

न्यूज पेपर बेचने वाले का बेटा फिरदौस अंसारी बना साहिबगंज टॉपर, डॉक्टर बनने की है तमन्ना

JAC 10th Topper| तीनपहाड़, मो हसामुद्दीन: साहिबगंज जिले के उच्च विद्यालय तीनपहाड़ का छात्र मो फिरदौस अंसारी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 484 अंक लाकर 34 वां स्टेट टॉपर के साथ ही जिला टॉपर बना. अपनी कड़ी मेहनत के बल पर फिरदौस ने परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन के साथ खुद को प्रमाणित किया साथ ही अपने परिवार का मान भी खूब बढ़ाया.

मां 8वीं पास और पिता ने 5वीं तक की पढ़ाई

मो फिरदौस अंसारी साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ का रहनेवाला है. फिरदौस की मां रूही प्रवीण ने 8वीं तक पढ़ाई की है. जबकि उनके पिता मुर्शिद आलम ने 5वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है. वे न्यूज पेपर बेचने का काम करते हैं और उनकी मां एक गृहिणी है. फिरदौस के दो बड़े भाई और एक बहन भी है. एक भाई बीएसी तो दूसरा भाई बीए की पढ़ाई कर रहा है. वहीं बहन ने इंटर की परीक्षा दी है. फिरदौस की कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

फिरदौस बनना चाहता है डॉक्टर

टॉपर मो फिरदौस ने कहा कि वह भविष्य में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहता है. आगे की पढ़ाई पूरी कर वह नीट का तैयारी करना चाहता है. उसने बताया कि वह रोजाना शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक और सुबह 4 से 6 बजे तक पढ़ाई करता था. उसने कोचिंग का भी सहारा लिया. पढ़ाई के साथ ही फिरदौस रोजाना सुबह 6 से 8 बजे तक पिता के काम में हाथ बंटाता था. उसने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल और कोचिंग के शिक्षकों के साथ अपने माता-पिता को दिया.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में 3 घंटे में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, IMD की चेतावनी

झारखंड में आपके लिए ये हैं शानदार प्रशासनी योजनाएं, देखें पूरी लिस्ट

JAC Board 10th Topper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं में रत्न प्रिया ने किया कमाल, 97% मार्क्स हासिल कर बढ़ाया माता-पिता का मान

The post न्यूज पेपर बेचने वाले का बेटा फिरदौस अंसारी बना साहिबगंज टॉपर, डॉक्टर बनने की है तमन्ना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top