कटिहार शहर की सबसे व्यस्ततम सड़क न्यू मार्केट सड़क इन दिनों अव्यवस्था और अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रही है. सड़क पर भवन निर्माण के नाम पर बालू और गिट्टी गिरा दिये जाने से आमलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 15 दिनों से सड़क पर ही पड़ी हुई है. सुबह और शाम के पीक आवर्स में हालात और भी बदतर हो जाते हैं. दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि जाम लगने के बाद सौ मीटर की दूरी तय करने में हालत खराब हो जाती है. सड़क पर गिट्टी बालू गिराने के बाद इस अतिक्रमण के कारण सड़क पर दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है. बिखरी हुई गिट्टी व बालू के कारण फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. दोपहिया वाहन चालक कई बार संतुलन खो बैठते हैं. जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों का कहना है कि इतने दिनों से सड़क पर गिट्टी बालू गिरने से हमेशा खतरे के आशंका बनी रहती है. किसी भी भवन निर्माण को लेकर सड़क पर गिराये गये सामग्री को लेकर लोग एक से दो दिन तक जरूर बर्दाश्त कर लेते हैं. लेकिन यह सामग्री पिछले 15 दिन से यूंही पड़ी हुई है. सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इतने दिनों से सड़क पर अतिक्रमण बने रहने के बावजूद संबंधित विभागों की उदासीनता साफ झलक रही है. नगर निगम प्रशासन और यातायात विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. जबकि नियमों के अनुसार सार्वजनिक सड़क पर निर्माण सामग्री रखना दंडनीय अपराध है. स्थानीय लोगो ने मांग की है कि न्यू मार्केट सड़क से अविलंब बालू और गिट्टी हटाई जाए ताकि सड़क पर आवागमन सुगम हो सके. शहरवासियों को जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post न्यू मार्केट सड़क पर भवन निर्माण बालू, गिट्टी रखने से परेशानी appeared first on Naya Vichar.

