Hot News

पंचायतों में शुद्ध पेयजल के लिए वाटर फिल्टर का करें अधिष्ठापन : डीसी

संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक (ई-पंचायत), सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक सहित सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव जुड़े. उपायुक्त ने आदर्श पंचायत सचिवालय के रूप में पंचायतों को विकसित करने के निर्धारित 30-बिंदुओं की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि समयबद्ध तरीके से सभी मानकों को पूरा करें, ताकि पंचायतें सचमुच में जनता के लिए आदर्श सेवा केंद्र बन सके.

हैंडवाश यूनिट-

सभी पंचायतों में निर्माण की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की. उपायुक्त ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता देते हुए पूरा करने का निर्देश दिया.

वाटर फिल्टर अधिष्ठापन-

पंचायतों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर फिल्टर अधिष्ठापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

मंईयां कक्ष

– सभी पंचायत सचिवालयों में मंईयां कक्ष के उद्घाटन की तैयारी की समीक्षा की गयी, जिसका उद्देश्य माताओं और बच्चों के लिए सुरक्षित और आरामदायक स्थान सुनिश्चित करना है. डीसी ने बताया कि विशेष ग्रामसभा का आयोजन 02 अक्तूबर को होना है. निर्देश दिया कि इस ग्राम सभा में सभी महत्वपूर्ण एजेंडों पर खुली एवं प्रभावी चर्चा सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन व जनभागीदारी से हो सके. इसके अलावा उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा की. आदि सेवा केंद्र की स्थापना एवं संचालन की स्थिति पर चर्चा हुई. डीसी ने कहा कि सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिशन मोड में कार्य करें. यह सुनिश्चित करें कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हो.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पंचायतों में शुद्ध पेयजल के लिए वाटर फिल्टर का करें अधिष्ठापन : डीसी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top