Hot News

पंजरकट्टा उप डाकघर के डाकपाल राशि गबन के आरोप में निलंबित, प्राथमिकी दर्ज

डाकपाल पर प्रशासनी रकम 04 लाख 40 हजार 838 रुपये गबन का आरोप नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के पंजरकट्टा शाखा डाकघर के डाकपाल पर 04 लाख 40 हजार 838 रुपये प्रशासनी राशि गबन मामले में डाक अधीक्षक पूर्णिया द्वारा कार्रवाई करते हुए निलंबन कर नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाने का मामला सामने आया है. मामले में नरपतगंज पुलिस ने प्राथमिक दर्ज करते हुए आरोपित डाकपाल की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. दर्ज प्राथमिकी में फारबिसगंज उप डाकघर में पदस्थापित डाक निरीक्षक जहांगीर आलम ने बताया कि पंजरकट्टा शाखा डाकघर के डाकपाल अशोक कुमार हिंदुस्तानी पर प्रशासनी राशि गबन का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी के अनुसार डाक अधीक्षक पूर्णिया के पत्रांक के अनुसार पंजरकट्टा शाखा डाकघर का अधिकतम कैश बैलेंस सीमा 50 हजार रुपये निर्धारित किया गया था. शाखा डाकपाल अशोक कुमार हिंदुस्तानी द्वारा अधिकतम सीमा से अधिक की राशि रखकर प्रशासनी राशि अपने निजी कार्यों में लगाकर दुरुपयोग करने की बात कही गयी. उसके बाद पत्र के माध्यम से डाकघर में मौजूद प्रशासनी रकम को अविलंब वापस करने के लिए निर्देश दिया गया था. दूरभाष पर भी प्रशासनी राशि लौटाने के लिए निर्देश किया जाता रहा, लेकिन कार्यरत शाखा डाकपाल अशोक कुमार हिंदुस्तानी ने प्रशासनी रकम को अपने लेखा कार्यालय फारबिसगंज उप डाकघर को नहीं लौटाया. जब मामले की जांच की गयी तो उन्होंने प्रशासनी पैसे का उपयोग अपने निजी कार्य में कर लिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए अशोक कुमार हिंदुस्तानी को फारबिसगंज उप डाकघर से निलंबित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद नरपतगंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपित डाकपाल के गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पंजरकट्टा उप डाकघर के डाकपाल राशि गबन के आरोप में निलंबित, प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top