Hot News

पंजाब में तैयार की मोतीपुर में हत्या की प्लानिंग, बंगाल के शूटर को किया था हायर

:मोतीपुर पुलिस के हत्थे चढ़े छह अपराधियों ने पूछताछ में किया खुलासा : 35 लाख रुपये लेकर जमीन नहीं लिखने पर टारगेट पर था एक परिवार : मीनापुर के अली न्योरा से स्कॉर्पियो भाड़ा पर लेकर जा रहे थे सालिमपुर संवाददाता, मुजफ्फरपुर मोतीपुर थाना क्षेत्र के भड़कुड़वां पुल के पास से गिरफ्तार स्कॉर्पियो सवार छह अपराधी सालिमपुर गांव में बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग में थे. जमीन के नाम पर 35 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री नहीं करने वाला एक किसान का परिवार इन अपराधियों के टारगेट पर था. अगर पुलिस इन अपराधियों को नहीं गिरफ्तार करती तो ये अपराधी गृहस्वामी हत्या करने के साथ- साथ किसान के घर में डकैती की भी वारदात को अंजाम दे सकते थे. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कांटी थाना के कोठिया के अजीत कुमार, अभिषेक कुमार, पप्पू कुमार, कांटी के ही नेता चौक बिशनपुर सुमेर के रितिक रंजन उर्फ रितिक मिश्रा उर्फ किट्टू और मीनापुर के अली न्योरा के स्वर्ण राज और पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिला के बक्सरीघाट थाना के जलधौवा रामपुर निवासी लक्ष्मण विश्वास के रूप में किया गया है. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने पकड़े गए सभी अपराधियों से लंबी पूछताछ की है. इनके पास से पिस्टल, देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस बरामदगी को लेकर सभी अपराधियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व आपराधिक साजिश रचने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया है कि मोतीपुर थानेदार राजन पांडेय को गुप्त सूचना मिली कि भड़कुड़वा पुल होकर एक स्कॉर्पियो सवार छह अपराधी गुजरने वाले हैं. सूचना के आलोक में पुलिस टीम ने पुल के पास नाकाबंदी की. इस बीच स्कॉर्पियो पहुंच गयी. पुलिस को देखकर सभी अपराधी गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश करने लगे. जिनको पुलिस जवानों ने घेराबंदी करके दबोच लिया. पूछताछ के दौरान गिरोह के सरगना अजीत कुमार व रितिक रंजन ने बताया कि वह बीते दिनों कांटी में बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस की दबिश के बाद दोनों अपराधी भागकर पंजाब चले गए. वहां उनकी मुलाकात बंगाल के अपराधी लक्ष्मण विश्वास से हुई . इस बीच अजीत को मोतीपुर के सालिमपुर में एक आपराधिक वारदात को अंजाम देने की सुपारी मिली. पंजाब में ही अजीत, रितिक व लक्ष्मण विश्वास ने मिलकर घटना को अंजाम देने की प्लानिंग तैयार की. पंजाब से आकर लोकल अपराधियों को जोड़ा. फिर, मीनापुर के अली न्योरा से किराये पर स्कॉर्पियो लेकर घटना को अंजाम देने जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पंजाब में तैयार की मोतीपुर में हत्या की प्लानिंग, बंगाल के शूटर को किया था हायर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top