निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है. पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जगह-जगह भव्य व आकर्षक पंडालों का निर्माण किया गया है. रंग-बिरंगी लाइटों व सजावटी सामान से सजाया जा रहा है. श्रद्धालु कुम्हारों के पास से मां सरस्वती की प्रतिमा लेकर पूजा स्थलों तक पहुंच रहे हैं. श्रद्धालु अपनी पसंद की प्रतिमा चुनकर विधि-विधान से स्थापना की तैयारी में जुटे हैं. पूजा समितियों द्वारा साफ-सफाई, सुरक्षा समेंत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं. शुक्रवार से विधिवत रूप से माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाएगी. इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post पंडालों में आज विराजेंगी विद्या की देवी appeared first on Naya Vichar.

