Hot News

पंत और संजीव गोयनका का वीडियो वायरल, क्या लखनऊ सुपर जायंट्‌स में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा?

LSG vs DC 2026 : आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्‌स की टीम को हार का सामना करना पड़ा है. टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें ऋषभ पंत, हेड कोच जस्टिन लैंगर और टीम के मालिक संजीव गोयनका नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि पंत और गोयनका के बीच बहस हो रही है, इस वजह से यह चर्चा आम है कि लखनऊ की टीम में सबकुछ ठीक नहीं है.

लखनऊ की टीम ने किया लचर प्रदर्शन

लखनऊ की टीम ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बहुत ही लचर प्रदर्शन किया. टीम के सभी खिलाड़ी पूरे 20 ओवर भी नहीं स्पोर्ट्स पाए और 18.4 ओवर में ही उनके 10 विकेट गिर गए और टीम का स्कोर 141 था. जहां इतने कम स्कोर को डिफेंड करना लखनऊ के लिए बहुत टफ टास्क था, वहीं दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए यह आसान टारगेट रहा. अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में ही महज चार विकेट खोकर टारगेट अचीव कर लिया.

लखनऊ के इस लचर प्रदर्शन पर टीम के सीनियर्स का बातचीत करना और उसपर विचार करना कोई आश्चर्य की बात नहीं है, लेकिन उनके बाॅडी लैंग्वेज को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद टीम में सबकुछ ठीक नहीं है.

ऋषभ पंत ने भी मानी गलती

मैच के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने भी गलती मानी और कहा कि टीम की हार जरूरत से ज्यादा रन दे दिए जाने की वजह से हुई. उन्होंने कहा कि जब आप 141 जैसा लो स्कोर करते हैं, तो आपकी गेंदबाजी और फील्डिंग बहुत कसी हुई होनी चाहिए. हम यह नहीं कर पाए, यह इतना आसान स्कोर था कि इसे पूरा करना किसी भी टीम के लिए आसान काम था. पंत का मानना था कि अगर पावरप्ले में कुछ और विकेट मिल जाते, तो मैच का परिणाम अलग हो सकता था. शमी ने केएल राहुल को आउट कर कोशिश भी की, लेकिन टारगेट बहुत छोटा था.

ये भी पढ़ें : बल्लेबाजों पर फूटा ऋषभ पंत का गुस्सा: दिल्ली से हार के बाद बोले- अच्छी पिच पर रन नहीं बना सके

क्या माही भाई के बिना टीम CSK है जीरो, फैंस क्यों जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब?

The post पंत और संजीव गोयनका का वीडियो वायरल, क्या लखनऊ सुपर जायंट्‌स में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top