Hot News

पटना एयरपोर्ट : पुराने से 10 गुना बड़ा व तीन गुनी अधिक ढुलाई क्षमता वाला नया एयर कार्गो टर्मिनल चालू

संवाददाता, पटना : पटना एयरपोर्ट का नया कार्गों टर्मिनल मंगलवार को चालू हो गया. नवनिर्मित टेक्निकल ब्लॉक के पास 3392 वर्गमीटर में बना यह टर्मिनल 322 वर्गमीटर में फैले पुराने टर्मिनल से लगभग 10 गुना बड़ा है. इसकी सालाना ढुलाई क्षमता भी पुराने कार्गों टर्मिनल से लगभग तीन गुनी अधिक है. पुराने एयर कार्गो टर्मिनल की सालाना ढुलाई क्षमता महज 7500 टन थी, जबकि नये कार्गाे टर्मिनल की ढुलाई क्षमता 22,000 टन होगी. पटना एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक उमाशंकर ने दोपहर 12 बजे इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर जनरल मैनेजर कार्गो के सेलवा कुमार, क्षेत्रीय निदेशक नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो राजीव कुमार समेत पटना से ऑपरेट होने वाली विभिन्न एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर और ग्राउंड स्टाफ उपस्थित थे.

स्ट्रांग रूम और कोल्ड स्टोरेज की सुविधा से लैस

नये कार्गों भवन में बहुमूल्य वस्तुओं काे रखने के लिए दो लॉकर रूम की व्यवस्था है. इनमें एक आउटबांड और दूसरा इनबाउंड एरिया में बनाया गया है, ताकि दोनों एरिया में इनको रखने में किसी तरह की परेशान नहीं हो. गर्मी से खराब होने वाली वस्तुओं के बेहतर स्टोरेज के लिए यहां दो कोल्ड स्टोरेज भी बनाये गये हैं, जिनमें एक आउटबांड और दूसरा इनबाउंड एरिया में है. इससे आम और लीची जैसे फलों के निर्यात में बहुत सुविधा होगी और गर्मी से इनके खराब होने की आशंका नहीं रहेगी.

मीटिंग रूम और एयरलाइंस व एजेंसियों के कार्यालय भी

नये कार्गो टर्मिनल में पटना से ऑपरेट होने वाली सभी चारों एयरलाइंस इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ-साथ विभिन्न एजेंसियों के कार्यालय के लिए भी जगह उपलब्ध करवायी गयी है. इसके साथ ही इनकी जरूरी बैठक के लिए यहां मीटिंग रूम भी बनाया गया है. साथ ही यहां बैठने के लिए जगह और टॉयलेट जैसी जनसुविधाएं भी हैं.

सीसीटीवी और एक्सरे स्क्रीनिंग की सुविधा

नये कार्गों टर्मिनल में सीसीटीवी का इंस्टॉलेशन किया गया है, जिससे इसके चप्पे-चप्पे की निगरानी होगी. इसके साथ ही आने व ले जाने वाले सामानों की जांच के लिए यहां एक्सरे स्क्रीनिंग मशीन भी है. यहां ट्रक डेक भी बनाया गया है, जहां खडे होकर ट्रक सामानों को लोड व अनलोड करेंगे. यहां फायर सेफ्टी उपकरण भी लगाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पटना एयरपोर्ट : पुराने से 10 गुना बड़ा व तीन गुनी अधिक ढुलाई क्षमता वाला नया एयर कार्गो टर्मिनल चालू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top