Ram Navami 2026: रामनवमी के अवसर पर पटना का डाकबंगला चौराहा आस्था और भव्यता का केंद्र बन गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और निशांत कुमार के पहुंचने से आयोजन का महत्व और बढ़ गया है. यहां 52 शोभायात्राओं का भव्य स्वागत किया जा रहा है. सुरक्षा में 1500 जवान तैनात हैं. हर एक गतिविधि पर नजर बनाए रखे हैं.
डाकबंगला चौराहा (श्री राम चौक) पर बने मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके बेटे निशांत कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंच गए हैं. उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु पहले से मौजूद थे. मंच पर अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद हैं, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई है.
BREAKING
पटना में रामनवमी शोभायात्रा की शुरुआत. पहली झांकी पहुंची श्री राम चौक. CM नीतीश कुमार, नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, संजय सरावगी और निशांत कुमार मौजूद. #Patna #RamNavami #NitishKumar #PrabhatKhabar @NitishKumar @NitinNabin @samrat4bjp @Nishantjdu pic.twitter.com/F3wcr3fUqg— Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 27, 2026
52 शोभायात्रा, हर तरफ जय श्रीराम के नारे
पटना के विभिन्न इलाकों जैसे खाजपुरा, बोरिंग रोड, कंकड़बाग और चौक से कुल 52 शोभायात्राएं निकल रही हैं, जो डाकबंगला चौराहा होकर गुजरेंगी. हर शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक झंडे और भक्ति संगीत के साथ श्रद्धालु शामिल हैं. पूरे इलाके में ‘जय श्रीराम’ के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया है.
लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
आयोजकों के अनुसार, डाकबंगला चौराहा और महावीर मंदिर के आसपास 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है. भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जगह-जगह पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.
हाईटेक सजावट और डिजिटल मैपिंग का जलवा
इस बार डाकबंगला चौराहा को बेहद खास तरीके से सजाया गया है. एलईडी लाइट्स, लेजर इफेक्ट और डिजिटल मैपिंग के जरिए इमारतों पर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को दिखाया जा रहा है. यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
ड्रोन से फूलों की बारिश और सांस्कृतिक कार्यक्रम
शोभायात्राओं के स्वागत के लिए ड्रोन के जरिए फूलों की वर्षा की जाएगी. इसके साथ ही विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जिससे आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की झलक मिल रही है.
Also Read: पटना महावीर मंदिर में ड्रोन से फूलों की बारिश, 101 किलो नैवेद्यम का भोग, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
The post पटना के डाकबंगला से गुजरेंगी 52 झांकियां, नीतीश-निशांत-सम्राट और नितिन नवीन पहुंचे, सुरक्षा में 1500 जवान तैनात appeared first on Naya Vichar.

