Hot News

पटना के स्काउट गाइड कैंपस में दिनदहाड़े मर्डर, स्कूटी सवार युवक के सिर में गोली मारकर हत्या

Crime News: पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में सोमवार सुबह दिनदहाड़े अपराधियों ने स्कूटी सवार युवक को गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह वारदात कोतवाली थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर बिहार राज्य हिंदुस्तान स्काउट गाइड के कैंपस में हुई. पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा और मृतक की चप्पल बरामद हुई है.

डेकोरेशन साइट देखने पहुंचे थे राजेश, सिर में मारी गोली

मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो लाइट डेकोरेशन का काम करता था. सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह स्काउट गाइड कैंपस में डेकोरेशन का काम देखने पहुंचे था. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने नजदीक से सिर में गोली मार दी, जिससे वे स्कूटी समेत नीचे गिर पड़े और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

स्टाफ ने सुनाई आंखोंदेखी

स्काउट गाइड कैंपस में मौजूद स्टाफ ने बताया, “हमलोग अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई. बाहर निकले तो देखा कि राजेश जमीन पर पड़े थे. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.”

पढ़िए नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! नेतृत्व, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

किसी से दुश्मनी थी या नहीं, पता नहीं

राजेश कुमार किसके निशाने पर थे और उनकी किसी से कोई रंजिश थी या नहीं, यह अब तक साफ नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

The post पटना के स्काउट गाइड कैंपस में दिनदहाड़े मर्डर, स्कूटी सवार युवक के सिर में गोली मारकर हत्या appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top