Congress protest Patna: पटना में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हो गई. पुलिस ने रैली को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई. कई जगहों पर हालात बेकाबू होते दिखे.
बैरिकेड तोड़ने की कोशिश, कई कार्यकर्ता हिरासत में
कार्यकर्ताओं ने डाकबंगला चौराहा की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया. जवाब में कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए. पुलिस ने लाठी दिखाकर भीड़ को नियंत्रित किया और कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.
पटना में भारी पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। SSP के निर्देश पर डाकबंगला, इनकम टैक्स, कारगिल चौक समेत कई इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था. पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं.
The post पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन बेकाबू, पुलिस बैरिकेड तोड़ने पर मचा हंगामा, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.