Hot News

पटना में खौफनाक वारदात, Dial 112 में तैनात महिला सिपाही की घर में मिली लाश, गले पर मिले गहरे निशान, पति से हो रही पूछताछ

Patna News, फुलवारी शरीफ, अजीत यादव: पटना में शुक्रवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई जब परसा बाजार थाना क्षेत्र के यादव चक गांव में डायल 112 में तैनात स्त्री सिपाही की लाश उसके किराए के घर में ही पड़ी मिली. मृतका की पहचान स्त्री सिपाही कनक प्रिया के रूप में हुई है. वह इसी गांव में किराए के मकान में अपने पति के साथ रह रही थी.

पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मृतका व उसके पति के मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है. यह घटना न सिर्फ पटना पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है, बल्कि स्त्री सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर रही है.

पुलिस महकमे में हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो कनक प्रिया के गले पर गहरे निशान पाए गए, जिससे आशंका और गहराई कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. हालांकि पुलिस आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, कनक प्रिया का पति प्रभात रंजन भी बिहार पुलिस में सिपाही है. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और झगड़ा हुआ था. घटना के बाद पति प्रभात रंजन ने दावा किया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है, लेकिन परिस्थिति और सबूत कुछ और ही इशारा कर रहे हैं. पुलिस ने प्रभात रंजन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट से लालू यादव को बड़ा झटका, लैंड फॉर जॉब मामले में लोअर कोर्ट में चलती रहेगी सुनवाई

क्या यह सुनियोजित हत्या है?

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मृतका के परिजनों के पटना पहुंचने का इंतजार कर रही है, ताकि उनके बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा सके. सूत्रों के अनुसार, मकान से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, और यह भी साफ नहीं हो पाया है कि वारदात रात में कब और कैसे हुई.

ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं, क्या पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने यह खौफनाक मोड़ ले लिया. क्या यह सुनियोजित हत्या है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई या फिर कनक प्रिया किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थी. इन तमाम सवालों के जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

The post पटना में खौफनाक वारदात, Dial 112 में तैनात स्त्री सिपाही की घर में मिली लाश, गले पर मिले गहरे निशान, पति से हो रही पूछताछ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top