Hot News

पटना में डबल डेकर बस का जलवा, दीघा से कंगन घाट तक 360° व्यू, जानिए कैसे कर सकेंगे सफर

Patna Double-decker bus: पटना के मरीन ड्राइव पर चलाई जा रही डबल डेकर बस इन दिनों लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रही है. पटना के स्थानीय लोग हों या बाहर से आए पर्यटक, सभी इस बस में बैठकर गंगा पथ का नजारा देखने का आनंद ले रहे हैं और इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह सेवा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से शुरू की गई है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है.

कितने लोग कर चुके हैं सफर

पर्यटन विभाग के मुताबिक अब तक 2245 लोग इस डबल डेकर बस में सफर कर चुके हैं. इससे विभाग को 2 लाख 14 हजार 900 रुपये की आय हुई है. बस में कुल 40 सीटें हैं. नीचे वाले हिस्से में 20 एसी सीटें और ऊपर खुले आसमान के नीचे 20 सीटें. बस में टॉयलेट और फ्रिज की सुविधा भी है. इसके साथ एक गाइड भी होता है, जो रास्ते में आने वाले ऐतिहासिक और खूबसूरत स्थानों के बारे में बताता है. इस बस का किराया एक तरफ का 50 रुपये और आने-जाने का 100 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है.

कहां-कहां जाती है बस

अभी यह बस शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलती है. इस दौरान यह दीघा से शुरू होकर जेपी गंगा पथ गोलम्बर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट तक लोगों को घुमाती है. ठंड के मौसम में इसके समय में बदलाव किया जाएगा और सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक इसका संचालन होगा, ताकि लोग सर्दियों में धूप के साथ गंगा पथ की सैर का आनंद ले सकें.

फिलहाल सिर्फ एक डबल डेकर बस चलाई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि अगर लोगों की तरफ से इसी तरह अच्छा प्रतिक्रिया मिलता रहा तो आगे बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने पहले ही कर दिया था इशारा, सम्राट चौधरी को लेकर क्या बोले थे देखिये

The post पटना में डबल डेकर बस का जलवा, दीघा से कंगन घाट तक 360° व्यू, जानिए कैसे कर सकेंगे सफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top