Hot News

पटना में डॉक्टर के घर डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, लाखों की लूट

Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए हैं. अगमकुआं थाना क्षेत्र में मेदांता अस्पताल के डॉक्टर शुवि शरण के घर आधी रात भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया. 5 से 6 हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

पीड़ित परिवार के अनुसार, वारदात बुधवार देर रात करीब दो बजे हुई. सभी लोग घर में सो रहे थे, तभी अचानक हथियारबंद अपराधी घर में घुस गए. बदमाशों ने सबसे पहले डॉक्टर के माता-पिता को पिस्टल दिखाकर काबू में कर लिया. किसी को भी आवाज करने से मना किया गया.

डॉक्टर की मां के साथ की गई मारपीट

परिवार ने जब विरोध किया, तो अपराधियों ने बेरहमी दिखाई. डॉक्टर की मां के साथ मारपीट की गई, जिससे उनके दांत टूट गए. घर में मौजूद एक अन्य स्त्री को भी पीटा गया. वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. बदमाशों की हिंसा से पूरा परिवार सहम गया.

5 लाख रुपये से अधिक की डकैती

इसके बाद अपराधियों ने घर की अलमारियां खंगालनी शुरू कर दीं. डकैतों ने करीब 5 लाख रुपये से अधिक के हीरे और सोने के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फरार हो गए.

सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह अगमकुआं थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. अगमकुआं थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.

पीड़ित परिवार की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

Also Read: बिहार में अनोखी शादी: दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, गांव वालों ने कराई शादी

The post पटना में डॉक्टर के घर डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, लाखों की लूट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top