Hot News

पटना में नाला सफाई के दौरान बड़ा हादसा, मजदूर की चेंबर में डूबकर मौत

Bihar News: पटना. पटना में नाला सफाई के दौरान चेंबर में डूबने से एक दैनिक मजदूर की मौत हो गई. घटना शनिवार को पटना नगर निगम के अजीमाबाद अंचल में वार्ड 60 स्थित दुरुखी, मदरसा गली में घटी. वहां नाला उड़ाही के दौरान चैंबर में घुसे मजदूर 35 वर्षीय अवधेश कुमार उर्फ पकौड़ी की मौत हो गयी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मजदूर की मौत पर परिजनों ने आक्रोश जताया. साथ ही मुआवजेकी मांग की.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी होते ही वार्ड 60 के प्रतिनिधि, पूर्व पार्षद बलराम चौधरी व वार्ड 57 के पार्षद प्रतिनिधि राजू गुप्ता पहुंचे और लोगों की मदद से मजदूर को चेंबर से निकाल कर इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी होते ही मौके पर खाजेकलां पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा.

परिजनों को चाहिए मुआवजा

अजीमाबाद अंचल के मुख्य सफाई निरीक्षक संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि आलमगंज के मीना बाजार जल्ला रोड कूड़ा पर स्लम बस्ती निवासी रामप्रवेश केवट का बेटा अवधेश उर्फ पकौड़ी नाला उड़ाही के कार्य में दैनिक मजदूर के रूप में लगा था. पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामयत्न प्रसाद,मंगल पासवान, जितेन्द्र कुमार ने मजदूर की मौत पर नाराजगी जताते हुए मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की.

Also Read: Bihar Land Survey: प्रशासनी कार्यालय से गायब हो रहा खतियान , बंदोबस्ती कैसे दिखाएं रैयत

The post पटना में नाला सफाई के दौरान बड़ा हादसा, मजदूर की चेंबर में डूबकर मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top