Hot News

पटना में बस को घेरकर ड्राइवर को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच जान बचाकर भागे यात्री

पटना में सोमवार की देर शाम को एक बस के ड्राइवर को गोलियों से भून डाला गया. घटना जीरोमाइल चौक पर हुई. तीन अपराधियों ने बस को रुकवाकर घेर लिया और ड्राइवर को निशाना बनाकर उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. तीन गोलियों के लगते ही ड्राइवर अपनी सीट पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत बता दिया. मृतक चालक की पहचान दुश्यंत मिश्रा के रूप में हुई है जो नीतू राज बस चला रहा था.

जीरोमाइल चौक पर घेरकर मारा

सोमवार की शाम को नीतू राज बस रोज की तरह ही बैरिया बस स्टैंड से रवाना हुई. ड्राइवर दुश्यंत मिश्रा थे जो यात्रियों को लेकर बस से बेतिया के लिए रवाना हुए थे. जैसे ही बस जीरोमाइल चौक पहुंची, तीन बदमाशों ने बस को घेर लिया और ड्राइवर पर गोलियों की बौछार कर दी. ड्राइवर को गोलियों से छलनी करके तीनो भाग गए.

ALSO READ: पटना के पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस चलेगी, जानिए रूट और कब से चलेगी ट्रेन

ताबड़तोड़ गोली मारकर भागे बदमाश

इस घटना ने पुलिस पर भी सवाल खड़े किए हैं. जहां मर्डर हुआ वहां से पुलिस लाइन बेहद नजदीक है. उसके बाद अपराधी बेखौफ होकर ताबड़तोड़ गोलीबारी करके भाग निकले. करीब 5 राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है. जिस तरह ड्राइवर को निशाना बनाकर मारा गया, ये सोची-समझी साजिश लग रही है. हांलाकि पुलिस का दावा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

यात्री भी जान बचाकर भागे

सूत्रों के मुताबिक बस एजेंसी का विवाद और बस पहले निकालने का विवाद छिड़ा था. संभावना है कि इसी विवाद में हत्या को अंजाम दिया गया होगा. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. बस में सवार सभी यात्री अपनी जान बचाकर इधर-उधर भाग निकले.

The post पटना में बस को घेरकर ड्राइवर को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच जान बचाकर भागे यात्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top