Patna Robbery: राजधानी पटना में सोमवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अल्पना मार्केट के पास बदमाशों ने एक मनी कलेक्शन एजेंट से करीब 20 लाख रुपये लूट लिए. प्राइवेट कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करने वाले पंकज साईं मंदिर इलाके से पैसे लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहे थे. उन्होंने बताया कि करीब 3 बजे उन्होंने कलेक्शन किया और बैग में पैसे रखकर बैंक की ओर जा रहे थे.
गोली मारने की धमकी दी
पंकज जैसे ही अल्पना मार्केट वाली गली में पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. एक बदमाश ने आगे से रास्ता रोक लिया, जबकि दूसरे ने पीछे से पिस्टल तान दी. पंकज ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी.
कुछ ही सेकंड में अपराधियों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया और तेजी से बोरिंग रोड चौराहा की तरफ फरार हो गए. पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
पटना में AN कॉलेज के पास बड़ी लूट. शहर की सबसे फेमस गली में वारदात. पुलिस को खुली चुनौती. दिनदहाड़े घटना से हड़कंप. लोगों में दहशत का माहौल. सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल. देखिए ग्राउंड रिपोर्ट. #Patna #Crime #BiharPolice #PrabhatKhabar @bihar_police @PatnaPolice24x7 pic.twitter.com/AUUBEf8HJg
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 23, 2026
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस की DIU टीम अल्पना मार्केट से लेकर बोरिंग रोड तक के सभी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके.
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. दिनदहाड़े हुई इस लूट ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 मार्च से शुरू होगा बारिश और आंधी का दौर, येलो अलर्ट जारी
देश की सबसे पुरानी पार्टी का बिहार में गिर रहा ग्राफ, गुटबाजी हावी, क्या कर रहा हाईकमान
The post पटना में 20 लाख की लूट, अल्पना मार्केट के पास वारदात, CCTV खंगाल रही पुलिस appeared first on Naya Vichar.