Patna LPG crisis delivery delay : राजधानी पटना में रसोई गैस (LPG) का संकट गहराता जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की आपूर्ति बाधित है. इस वजह से शहर में गैस की एजेंसियों के बाहर लोगों का जमावड़ा है. आज सुबह भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतार लग रही. लोग सिलेंडर की उपलब्धता और अपनी बारी जानने के लिए सुबह-सुबह एजेंसियों का रुख कर रहे हैं.
10 से 15 दिन का इंतजार, राहत नहीं सिर्फ आश्वासन
राजधानी में स्थिति यह है कि लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है. इसके बाद भी उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही. एजेंसियों की ओर से यह भी बताया जा रहा है कि लोग पैनिक में गैस की अतिरिक्त बुकिंग कर रहे हैं. जिसकी वजह से आपूर्ति में परेशानी आ रही है. एजेंसी कर्मचारी कार्ड नंबर और बुकिंग तारीख जांचकर यही बता रहे हैं कि सिलेंडर की डिलीवरी में अभी 10 से 15 दिन लगेंगे. इमरजेंसी में गैस मांगने वालों को भी साफ मना किया जा रहा है. एजेंसियों का कहना है कि सीमित स्टॉक के कारण वे केवल बुकिंग की तारीख के आधार पर ही सप्लाई कर पा पाएंगे.
किल्लत के बीच कुप्रबंधन और तकनीकी खामियां
सिर्फ गैस की कमी ही नहीं, बल्कि कुप्रबंधन और तकनीकी गड़बड़ियां भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं. एक उपभोक्ता ने बताया कि उनके मोबाइल पर डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) आ गया. इसके कुछ देर बाद बिना सिलेंडर मिले ही ‘डिलीवरी सफल’ का मैसेज भी आ गया. जब उन्होंने एजेंसी में शिकायत की, तो उन्हें एक दिन के भीतर गैस देने का आश्वासन दिया है. हालांकि राहत की बात यह रही कि शिकायत के बाद अगले दिन सिलेंडर की आपूर्ति कर दी गई.
गैस की कमी नहीं, पैनिक से परेशानी
ईरान के साथ युद्ध को लेकर डरे लोगों की वजह से सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं, दूसरी ओर लोग वैकल्पिक व्यवस्था भी कर रहे हैं. बाजार में इंडक्शन चूल्हे की कमी हो गई है. इस वजह से लोग पैनिक में आ गए हैं. वैसे जिला प्रशासन और प्रशासन की ओर से यह बार बार कहा जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है. अचानक स्टोर करने वालों की वजह से सामान्य गैस उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव की समाचार फेक निकली है. पीआईबी ने साफ किया है कि शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिन और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन में ही सिलेंडर मिलेगा, नियम पहले जैसे ही हैं.#PrabhatKhabar #LPG #GasCylinder #FactCheck #FakeNews #IndiaNews #BreakingNews #Trending… pic.twitter.com/JJbTW48UVt
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 25, 2026
Also Read : समाजवादी नेतृत्व में नया मोड़: लालू-नीतीश के बेटों के इर्द-गिर्द घूमेगा बिहार, क्या ‘पावर सेंटर’ हो रहा तैयार?
The post पटना में LPG संकट : गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानिए क्यों करना पड़ रहा 10–15 दिन इंतजार appeared first on Naya Vichar.

