Hot News

पटना मेट्रो का दायरा बढ़ेगा, फरवरी में मलाही पकड़ी तक पहुंचेगी, PMRC का बड़ा फैसला

Patna Metro Expansion: पटना मेट्रो के एक्सपेंशन को लेकर पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (PMRC) युद्ध स्तर पर काम कर रहा है. इससे आने वाले समय में शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदलने वाली है. वर्तमान में मेट्रो का परिचालन बेहद छोटे हिस्से में हो रहा है. इसे अगस्त तक बढ़ाकर 9.322 किलोमीटर तक करने का लक्ष्य रखा गया है.

PMRC के प्लान से लोगों को मिलेगी राहत

PMRC ने तय किया है कि वह पुणे मेट्रो से तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेनें किराए पर मंगाएगा, ताकि मीठापुर से आईएसबीटी (ISBT) के बीच यात्रियों को सेवा दी जा सके. इस कनेक्टिविटी के शुरू होने से बस टर्मिनल से शहर के प्रमुख इलाके मीठापुर तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा और यात्रियों को भारी ट्रैफिक से निजात मिलेगी.

एक्सपेंशन प्लान को दो फेज में बांटा गया है. इसमें सबसे पहले फरवरी तक मलाही पकड़ी तक मेट्रो पहुंचाने की तैयारी है. वर्तमान में मेट्रो केवल भूतनाथ स्टेशन तक ही सीमित है, लेकिन फरवरी के विस्तार के बाद इसका दायरा 6.107 किलोमीटर तक बढ़ जाएगा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

अगस्त तक चालू होगा कॉरिडोर

तकनीकी बाधाओं के कारण खेमनीचक स्टेशन पर अभी काम पूरा नहीं हो पाया है, जिसके चलते फरवरी में ट्रेन वहां नहीं रुकेगी. अगस्त में जब मीठापुर तक का कॉरिडोर पूरी तरह चालू हो जाएगा, तब खेमनीचक स्टेशन को भी यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. इसके बाद जगनपुरा और रामकृष्णा नगर जैसे घने इलाकों के लोगों के लिए मेट्रो का सफर उनके दरवाजे तक पहुंच जाएगा.

मेट्रो नेटवर्क का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा खेमनीचक स्टेशन होगा, जिसे एक इंटरचेंज जंक्शन के रूप में तैयार किया जा रहा है. यहां कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 की लाइनें एक-दूसरे से मिलेंगी, जिससे यात्रियों को ट्रेन बदलने की सुविधा मिलेगी.

कॉरिडोर-1 की ट्रैक ऊंचाई कॉरिडोर-2 से ज्यादा है, लेकिन स्टेशन प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए दोनों लाइनें एक ही स्तर पर उपलब्ध होंगी. इससे यात्री आसानी से फोर्ड हॉस्पिटल या न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल की ओर जाने वाली ट्रेनों में शिफ्ट हो सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: कुशवाहा की नई टीम तैयार, बगावत रोकने के लिए विधायकों को दी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी

The post पटना मेट्रो का दायरा बढ़ेगा, फरवरी में मलाही पकड़ी तक पहुंचेगी, PMRC का बड़ा फैसला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top