Hot News

पटना से दिल्ली महज 12 घंटे में पहुंचाएगी ये ट्रेन, दूसरी ट्रेनों को लगता है 17-18 घंटे का समय

पटना : बिहार में वंदे हिंदुस्तान ट्रेनों की बढ़ती लोकप्रियता और डिमांड को देखते हुए रेलवे जल्द ही बिहार को एक और वंदे हिंदुस्तान ट्रेन की सौगात देने की तैयारी में है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पटना-नई दिल्ली रूट पर भीड़ को कम करने और यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे हिंदुस्तान ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. इससे बिहार के लोगों को तो फायदा होगा ही साथ ही उत्तर प्रदेश के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा. यह वंदे हिंदुस्तान एक्‍सप्रेस ट्रेन यूपी के कानपुर-प्रयागराज से गुजरते हुए नई दिल्ली जाएगी. 

वंदे हिंदुस्तान ट्रेन
वंदे हिंदुस्तान ट्रेन

यह हो सकता है रूट

रेलवे सूत्रों की मानें तो इस नई वंदे हिंदुस्तान ट्रेन को रेलवे कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए पटना तक के लिए चला सकता है. वहीं, वापसी में भी यहीं रूट अपनाया जाएगा. इस रूट पर चलाने से वंदे हिंदुस्तान और लोगों दोनों को फायदा मिलेगा. दरअसल, इस रूट पर वंदे हिंदुस्तान को सबसे ज्यादा यात्रियों के मिलने की संभावना है. वहीं, लोगों को टिकट के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा.  

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

क्‍या हो सकती है टाइमिंग?

रिपोर्ट के मुताबिक, इस वंदे हिंदुस्तान ट्रेन को नई दिल्ली से सुबह 8:25 बजे रवाना किया जाएगा. इसके बाद यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, मुगलसराय, बक्सर और आरा होते हुए रात करीब 8 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन पटना से रात करीब 7 बजे चलेगी, जो नई दिल्‍ली अगली सुबह 7:30 बजे तक पहुंचेगी. हालांकि, अभी ये अनुमानित टाइमिंग है. रेलवे ने इसपर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. यानी की यह ट्रेन पटना से नई दिल्ली की दूरी 12 घंटे में पूरा करेगी. फिलहाल  पटना से नई दिल्ली पहुंचने में करीब 17 से 18 घंटे का समय लगता है. ट्रेनों में भीड़ के चलते यह सफर और मुश्किल भरा हो जाता है.

इसे भी पढ़ें : इसे भी पढ़ें : ‘अच्छा हुआ बीवी भाग गई, वरना मैं भी ड्रम में…’, पत्नी को लेकर भागा दोस्त तो खुशी से झूम उठा पति 

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस के मुस्लिम सांसद हुए PM मोदी के मुरीद, बोले- ‘वह जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं’

The post पटना से दिल्ली महज 12 घंटे में पहुंचाएगी ये ट्रेन, दूसरी ट्रेनों को लगता है 17-18 घंटे का समय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top