Hot News

पटना हॉस्टल कांड: तीन दिन में दूसरी बार NEET छात्रा के घर पहुंची CBI की टीम, परिजनों से घंटों की पूछताछ

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले की जांच अब और तेज हो गई है. केंद्रीय जांच एजेंसी CBI महज तीन दिनों में दूसरी बार छात्रा के घर जहानाबाद पहुंची. इस बार टीम ने परिजनों से लंबी पूछताछ की.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ के बाद मोबाइल बरामदगी के लिए छात्रा के भाई को अपने साथ मखदुमपुर बाजार ले गई. जिस दुकान में मोबाइल रिपेयरिंग के लिए दिया गया था, वहां से मोबाइल बरामद की. उसके बाद सीबीआई की टीम छात्रा के भाई को अपने साथ लेकर वापस उसके पैतृक गांव पहुंची.

कड़ी सुरक्षा, मीडिया को नहीं मिली एंट्री

CBI की टीम जब गांव पहुंची तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. गांव के आसपास पुलिस बल तैनात रहा. किसी भी मीडिया कर्मी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की गई. गांव में टीम की मौजूदगी से लोगों में चर्चा तेज हो गई. हालांकि अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए.

मोबाइल फोन बना जांच का अहम हिस्सा

सूत्रों के अनुसार, पिछले दौरे में CBI ने छात्रा के भाई से मोबाइल फोन मांगा था. उस समय मोबाइल उपलब्ध नहीं कराया गया था. माना जा रहा है कि फोन से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं. इसी कड़ी में टीम दोबारा गांव पहुंची. इस बार मोबाइल और उससे जुड़े डाटा की जांच को प्राथमिकता दी गई. जांच एजेंसी डिजिटल साक्ष्य को खंगालना चाहती है.

आधिकारिक बयान नहीं

CBI की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन लगातार गांव पहुंच रही टीम से साफ है कि एजेंसी मामले की हर कड़ी को जोड़ने में लगी है. 6 जनवरी को छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में बेहोशी की हालत में मिली थी. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

Also Read: बिहार में इश्क बना जानलेवा, कार रोक प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली

The post पटना हॉस्टल कांड: तीन दिन में दूसरी बार NEET छात्रा के घर पहुंची CBI की टीम, परिजनों से घंटों की पूछताछ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top