Hot News

पटना हॉस्टल कांड: 18 लोगों में से किसी का DNA नहीं हुआ मैच, परिजन बोले- CBI पर भरोसा नहीं

Patna NEET Student Death: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में सीबीआई जांच करेगी. इससे पहले शनिवार को खुलासा यह हुआ है कि किसी का भी डीएनए मैच नहीं हो पाया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, DNA सैंपल की जांच रिपोर्ट अब जांच एजेंसियों को मिल चुकी है. जिन 18 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, उनमें से किसी का भी मिलान नहीं हुआ है.

छात्रा के कपड़े पर मेल स्पर्म की हुई थी पुष्टि

जानकारी के मुताबिक, छात्रा के पिता, मामा, हॉस्टल संचालक के बेटे और बिल्डिंग मालिक के बेटे से भी DNA मैच नहीं हो पाया है. दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के कपड़े पर मेल स्पर्म की पुष्टि हुई थी. यह रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा के साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई थी. जांच आगे बढ़ी और 18 लोगों के डीएनए सैंपल लिए गए थे. लेकिन अब नया अपडेट है कि किसी का भी डीएनए मैच नहीं हो पाया है.

सीएम नीतीश ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

पटना में छात्रा की मौत मामले में अब सीबीआई जांच की जाएगी. शनिवार को सुबह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने हिंदुस्तान प्रशासन से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच का आग्रह किया है. घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए.’

परिजनों ने सीबीआई जांच को लेकर क्या कहा?

मामले में सीबीआई जांच को लेकर परिजनों ने कहा कि हमने कभी भी सीबीआई जांच की मांग नहीं की. बल्कि न्यायिक जांच की मांग की थी. जिस तरह से बिहार पुलिस लीपापोती कर रही थी, ऐसे में हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के अधीन जांच हो. सब कुछ सबूत मिटाकर अब केस सीबीआई को सौंपा जा रहा है. क्या आपको लगता है कि ऐसे में इंसाफ मिल सकेगा.

परिजन ने डीजीपी पर लगाया आरोप

परिजन ने यह भी कहा कि सीबीआई वही करेगी जो डीजीपी कहेंगे. सीबीआई पर भरोसा था लेकिन सीबीआई का इस्तेमाल हमलोग को डराने-धमकाने के लिए डीजीपी की तरफ से किया गया. इसलिए अब सीबीआई पर भी भरोसा नहीं. जो काम एसआईटी ने किया है वही काम सीबीआई भी करेगी. हमारी मांग है कि हाईकोई या फिर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश में जांच हो. जो सबूत मिटाए गए, जो भी जांच में खामिया हैं, उसको देखते हुए जांच आगे बढ़ाई जाए.

website template F.jpg 2
बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में सीएम नीतीश ने की CBI जांच की सिफारिश, सम्राट चौधरी ने एक्स पर किया पोस्ट

The post पटना हॉस्टल कांड: 18 लोगों में से किसी का DNA नहीं हुआ मैच, परिजन बोले- CBI पर भरोसा नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top