Hot News

पटना : 3 साल की बच्ची ने निगल ली पेंसिल बैटरी, सत्यदेव हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान 

पटना सिटी के एक परिवार की सांसें उस समय अटक गईं, जब 3 साल की मासूम बच्ची ने स्पोर्ट्स-स्पोर्ट्स में पेंसिल बैटरी निगल ली. परिजनों ने पहले केला खिलाने जैसे कई घरेलू नुस्खे अपनाने की कोशिश की, पर कोई फायदा नहीं हुआ. बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तुरंत सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. 

Baby girl abdominal x-ray
Baby girl abdominal x-ray

एंडोस्कोपी तकनीक से बची मासूम की जान 

अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उसका इलाज शुरू कर दिया. वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट और हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने बताया की डॉक्टरों की टीम ने दूरबीन (एंडोस्कोपी) तकनीक के माध्यम से बैटरी को सफलतापूर्वक बाहर निकाला. बच्ची को एक दिन ऑब्जर्वेशन में रखा गया और अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुकी है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

बेहद मुश्किल रहा इलाज : डॉ. अमृता 

इस पूरे मामले को लेकर डॉ. अमृता ने बताया कि “बच्ची महज तीन साल की थी, जिसके कारण यह प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण थी. अगर बैटरी पेट में रह जाती, तो उससे निकलने वाला जहरीला पदार्थ पूरे पेट में फैल सकता था, जो जानलेवा साबित होता.” उन्होंने बताया कि इतनी कम उम्र में एनेस्थीसिया देना भी एक जोखिमपूर्ण कदम था, लेकिन टीम ने सावधानी से सफल ऑपरेशन किया.

इसे भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025 : नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री, अमित शाह ने NDA के CM फेस का किया ऐलान

The post पटना : 3 साल की बच्ची ने निगल ली पेंसिल बैटरी, सत्यदेव हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top