Hot News

पतरातू में गांजा के साथ तीन युवक धराये

पतरातू. पतरातू पुलिस ने गुरुवार की दोपहर पीटीपीएस न्यू मार्केट के समीप रजरप्पा बस से तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा. इनके पास से चार बैग भी बरामद हुआ है. पुलिस को सूचना मिली थी कि बस में सवार कुछ युवक गांजा की तस्करी कर रहे हैं. इस सूचना के बाद पुलिस ने बस को रोक कर लोगों की तलाशी शुरू की. इसी क्रम में तीनों संदिग्धों को पकड़ा गया. बताया गया कि बरामद बैग में गांजा है. पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है. पकड़े गये तीनों युवक में से दो युवक पीटीपीएस पथ संख्या दो व एक युवक ओड़िशा का बताया जा रहा है. कटिया व गरेवाटांड़ में पुलिस ने की छापामारी : पतरातू थाना क्षेत्र के कटिया व गरेवाटांड़ में गुरुवार को पतरातू पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. पतरातू पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में पतरातू पुलिस ने पतरातू थाना क्षेत्र के कटिया पंचायत भवन के समीप व गरेवाटांड़ पुल के समीप पुलिस ने आम लोगों को आने-जाने से रोक दिया. यह स्थिति दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक बनी रही. सूत्रों ने बताया कि भारी मात्रा में जिले की पुलिस ने गांजा की बरामदगी की है. इसी सिलसिले में पुलिस की यह कार्रवाई चल रही थी. इस संबंध में फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पतरातू में गांजा के साथ तीन युवक धराये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top