T20 World Cup 2026: पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले 181 रन पर ढेर कर दिया. फिर केवल दो विकेट खोकर श्रीलंका ने मुकाबला 12 गेंद शेष रहते अपने नाम कर लिया. श्रीलंका की ओर से ओपनर पथुम निसांका ने नाबाद 100 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. निसांका ने अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे.
श्रीलंका की ओर से निसांका ने जमाया शतक, कुसल मेंडिस की फिफ्टी
श्रीलंका की जीत में कुसल मेंडिस और पथुम निसांका की बड़ी भूमिका रही. विकेटकीपर मेंडिस ने 38 गेंदों में एक छक्का और 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाए. जबकि ओपनर निसांका ने नाबाद 100 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. निसांका ने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के भी जमाए.
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है ऑस्ट्रेलिया
श्रीलंका से मुकाबला हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच 17 फरवरी को होने वाले मुकाबले पर निर्भर रहना पड़ेगा. अगर जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड को हरा देती है, तो सीधे सुपर 8 में पहुंच जाएगी और ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगा. अगर जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड से हार जाती है और ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मुकाबले में ओमान को बड़े अंतर से हरा देता है, तो उसके सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाएगी. जिंबाब्वे को अभी दो मैच स्पोर्ट्सना है और ऑस्ट्रेलिया के पास केवल एक मौका है.
मिशेल मार्श और ट्रैविस हेड की अर्धशतकीय पारी बेहार गई
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श और ट्रैविस हेड ने अर्धशतकीय पारी स्पोर्ट्सी. दोनों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. हालांकि दोनों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम धराशायी हो गई. मार्श ने 27 गेंदों में 8 चौके और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाए. जबकि हेड ने 29 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इन दोनों के अलावा जोश इंग्लिस ने 27 और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. चारों बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक को नहीं छू पाया.
The post पथुम निसांका का शतक, ऑस्ट्रेलिया को हराकर श्रीलंका सुपर 8 में, कंगारुओं की मुश्किलें बढ़ी appeared first on Naya Vichar.

