Padma Award 2025: रांची-झारखंड के नामचीन ठेठ नागपुरी गायक और भिनसरिया राग के राजा महावीर नायक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया. दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आज मंगलवार को उन्हें सम्मानित किया गया. नागपुरी ठेठ गायकों में महावीर नायक की पहचान ‘भिनसरिया कर राजा’ के रूप में है. 1962 से वे ठेठ नागपुरी गीत गा रहे हैं. नागपुरी गीत-संगीत को उन्होंने 50 वर्षों से भी अधिक समय दिया है. इनसे पहले झारखंड के मुकुंद नायक और मधु मंसूरी हंसमुख को पद्मश्री से नवाजा जा चुका है.
देश-विदेश में बिखेर चुके हैं नागपुरी गायिकी का जलवा
महावीर नायक देश-विदेश में नागपुरी गायिकी का जलवा बिखेर चुके हैं. पद्मश्री मुकुंद नायक और डॉ रामदयाल मुंडा के साथ उन्हें ताइवान जाने का मौका मिला था. देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं. वर्ष 2014 में हिंदुस्तान लोकरंग महोत्सव में इन्हें
लोककला रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 2019 में स्वर्ण जयंती समारोह में भी ये सम्मानित किए गए.
The post पद्मश्री से नवाजे गए झारखंड के नामचीन ठेठ नागपुरी गायक और भिनसरिया राग के राजा महावीर नायक appeared first on Naya Vichar.

