आरा.
सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव में मंगलवार की सुबह नीम के पेड़ से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव निवासी लालबुचन साह का 12 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार है. इधर, जख्मी किशोर के पिता लालबुचन साह ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह गांव में स्थित नीम के पेड़ पर चढ़कर दातुन तोड़ रहा था. उसी दौरान वह असंतुलित होकर पेड़ से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. हादसे में जख्मी किशोर का दाहिना पैर फ्रैक्चर कर गया एवं शरीर में कई जगहों पर काफी चोटें भी आयी हैं.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post पनवारी में नीम के पेड़ से गिरकर किशोर जख्मी appeared first on Naya Vichar.

