Hot News

परबत्ता में गंगा की उपधारा में डूबने से युवक की मौत

परबत्ता. महाशिवरात्रि के अवसर पर गंगा की उपधारा में रुपोहली घाट पर दोस्तों के साथ स्नान करने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गयी. घटना बुधवार की सुबह की बताई जा रही है. बताया जाता है कि कन्हैयाचक निवासी पंकज चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र अंशु उर्फ छोटू कुमार दोस्तों के साथ गंगा की उपधारा में स्नान कर रहा था. स्थान के दौरान अंशु उर्फ छोटू गहरे पानी में चला गया. दोस्तों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया. लेकिन उपधारा की तेज धार में छोटू बह गया. साथियों द्वारा घटना की जानकारी लोगों को दी. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा तफरी मच गयी. इधर पानी में तलाश के लिए स्थानीय गोताखोर को बुलाया गया. इस बीच कुछ लोग एसडीआरएफ को बुलाने की मांग पर अड़ गये. गोताखोरों ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला. घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. बताया जाता है कि अंशु 12 वीं का छात्र था. वह दो भाइयों में छोटा था. इधर पुत्र का शव को देखकर परिजन बेसुध हो रहे थे. अंचल अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा. पुलिस ने कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post परबत्ता में गंगा की उपधारा में डूबने से युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top