फारबिसगंज. मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव की अध्यक्षता में प्रखंड के परवाहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पुण्यानंद मंडल के आवासीय परिसर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र प्रशासन मनरेगा को खत्म करने की गहरी साजिश कर रही है. प्रशासन गरीब मजदूरों की हकमारी करना चाह रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व से संचालित मनेरगा में भारी बदलाव कर मजदूरों की परेशानी को बढ़ा दिया है. मौके पर शशि मोहन ठाकुर, दिलीप ऋषिदेव, चुन्ना सिंह, अजित चोधरी, डोमी ऋषिदेव, गयांद ऋषिदेव, संकलदेव ऋषिदेव, रूपचंद्र ऋषिदेव, गोरव मंडल, अजय कुमार, मितन ऋषिदेव, बिकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post परवाहा में संवाद कार्यक्रम का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

