Hot News

पर्यवेक्षक ने जेजेएस कॉलेज में इग्नू परीक्षा का लिया जायजा

मिहिजाम. जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में जारी इग्नू जून संत्रात परीक्षा का पर्यवेक्षक डॉ राम तपस्वी सिंह ने शनिवार को निरीक्षण किया. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों के पहचान पत्र की जांच की गयी. इस दौरान पर्यवेक्षक ने परीक्षा कक्ष का भी निरीक्षण किया. इस दौरान केंद्र को कोऑर्डिनेटर डॉ पूनम कुमारी भी मौजूद थीं. उन्होेंने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा कोर्स के विभिन्न विषयों की परीक्षा में परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. शनिवार को दोनों पालियों में कुल 234 में 218 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. परीक्षा के सफल संचालन में डॉ राकेश रंजन, रामप्रकाश दास, मनोज सिंह, रश्मि किरण, सद्दाम हुसैन, मनीषा पाल, संजय सिंह, उपेंद्र पांडे, नवल सिंह, राजकुमार मिस्त्री, अभिजित सिंह खडतोल आदि ने सहयोग प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पर्यवेक्षक ने जेजेएस कॉलेज में इग्नू परीक्षा का लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top