Hot News

पलामू में हजरत दाता पीर बख्श की मजार पर सालाना उर्स, शानदार कव्वाली पर झूमे लोग, चादरपोशी कर मांगी दुआ

हुसैनाबाद(पलामू), नौशाद- पलामू जिले के चर्चित हजरत दाता पीर बख्श का दो दिवसीय सालाना उर्स संपन्न हो गया. इस मौके पर मजार पर दोनों समुदायों के लोगों ने मजार पर चादरपोशी कर सुख-शांति की दुआ मांगी. समाजसेवी इब्राहिम सेठ के सौजन्य से शानदार कव्वाली मुकाबला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, समाजसेवी शेर अली, उर्स कमिटी के अध्यक्ष एजाज हुसैन, सायरा बानो और सुहाना खान ने संयुक्त रूप से किया.

सभी धर्म के लोगों की आस्था का है केंद्र-विधायक

हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि दाता साहब का मजार सभी धर्म के लोगों की आस्था का केंद्र है. यहां बिना रोक-टोक के हर कोई बाबा के मजार पर माथा टेकने आता है. मान्यता है कि यहां पर मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है. मौके पर सायरा बानो ने कहा कि उनकी खुशकिस्मती है कि वे दाता पीर बख्श साहब की नगरी की बहू हैं. पिछले 22 वर्षों से उर्स के मौके पर बाबा की दरबार में हाजिरी लगाती आ रही हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी ऐजाज हुसैन उर्फ छेदी खान ने की. संचालन ज़ाकिर अली उर्फ राज अली ने किया.

कव्वाली का हुआ शानदार मुकाबला

उर्स के मौके पर कव्वाली का आयोजन हुआ. मशहूर कव्वाल बाबू साबरी और कव्वाला रौनक परवानी के बीच शानदार मुकाबला हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत कव्वाल बाबू साबरी ने हमद और नात ए पाक पेश कर किया. इसके बाद दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कव्वाली प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम का समापन दोनों कलाकारों ने शहीद-ए-कर्बला की शान में कव्वाली पेश कर किया.

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी एस आई बीरेंद्र मेहता, उर्स कमिटी के सचिव आरजू खान, मन्नान खान, अमीन खान, राजू खान, मुन्ना खान, इसरार खान, नजीर खान, बब्लू हुसैन, महताब खान, गुड्डू अंसारी अफरोज आलम, बसपा के वरिष्ठ नेता अजय हिंदुस्तानी, पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह, मुन्ना कुमार देव, विनय सिंह यादव, असगर खान, सद्दाम खान, अशद हुसैन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड के 3 जिलों में 3 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, वज्रपात का अलर्ट

The post पलामू में हजरत दाता पीर बख्श की मजार पर सालाना उर्स, शानदार कव्वाली पर झूमे लोग, चादरपोशी कर मांगी दुआ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top