Hot News

पवन सिंह और आकांक्षा दुबे का जबरदस्त धमाका, ‘ये आरा कभी नहीं हारा’ गाने ने यूट्यूब पर मचाया तूफान

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और खूबसूरत अदाकारा आकांक्षा दुबे एक बार फिर से अपने फैंस के दिलों पर छा गए हैं. उनका सुपरहिट गाना ‘ये आरा कभी नहीं हारा’ यूट्यूब पर रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है. गाने ने ना सिर्फ ट्रेंडिंग में जगह बनाई है, बल्कि दर्शकों का भरपूर प्यार भी बटोर रहा है. तो आइये, अब जानते हैं इस गाने की खासियत क्या है.

आरा की शान और जज्बे का जबरजस्त इजहार

‘ये आरा कभी नहीं हारा’ एक जबरदस्त एनर्जेटिक गाना है जो आरा शहर की शान और जज्बे को बयां करता है. इसमें पवन सिंह अपने स्टाइल और दमदार अंदाज में नजर आते हैं, वहीं आकांक्षा दुबे अपनी शानदार डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स से लोगों को दीवाना बना रही हैं. गाने की शूटिंग भी बेहद भव्य तरीके से की गई है, जिसमें लोकल फ्लेवर और मॉडर्न टच का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है.

लाखों व्यूज, फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया

गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर जबरदस्त व्यूज बटोरे. कुछ ही घंटों में यह गाना लाखों बार देखा जा चुका था और अब तक इस गाने ने 100 मिलियन व्यूज का आकड़ा पार कर लिया है. फैंस न सिर्फ गाने की तारीफ कर रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर इसे शेयर करके अपना प्यार भी जता रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग पवन सिंह और आकांक्षा दुबे की जोड़ी की जमकर सराहना कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Trending on Netflix: विक्की कौशल की ‘छावा’ और नयनतारा की ‘टेस्ट’ के साथ, देखें ये 5 धमाकेदार फिल्में

The post पवन सिंह और आकांक्षा दुबे का जबरदस्त धमाका, ‘ये आरा कभी नहीं हारा’ गाने ने यूट्यूब पर मचाया तूफान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top