Hot News

पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन राज्यों में बारिश के आसार, 3 फरवरी तक मौसम रहेगा खराब

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, 3 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 2 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

विभाग के अनुसार, 5 से 7 फरवरी 2026 के दौरान तीसरा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसका प्रभाव मौसम पर नजर आ सकता है.

दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना

दिल्ली में 2 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में कुछ इलाकों में कोहरा नजर आ सकता है.

यूपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2 फरवरी को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. कानपुर, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली के अलावा प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, चंदौली, सोनभद्र और ललितपुर में अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश जारी रहने की संभावना

हिमाचल प्रदेश में रविवार को हल्की बर्फबारी के साथ बारिश हुई. विभाग के अनुसार, राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में दो और तीन फरवरी को हिमपात और बारिश जारी रहने की संभावना है. राज्य के मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा.

राजस्थान के लोगों को कड़ाके की ठंड से मिली राहत

राजस्थान के लोगों को रविवार को कड़ाके की ठंड से राहत मिली और राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. अगले 24 घंटों तक मौसम की स्थिति इसी प्रकार बनी रहने का अनुमान है.

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा हिमपात हुआ जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि दो-तीन फरवरी को छिटपुट रूप से कई स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का अनुमान है.

The post पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन राज्यों में बारिश के आसार, 3 फरवरी तक मौसम रहेगा खराब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top