Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान बर्फबारी की भी संभावना है. इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग ने रविवार के लिए पूर्वानुमान लगाया है कि आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध छाई नजर आई. दिल्ली में 8 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान
राजस्थान में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में आंशिक वृद्धि का अनुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है. विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तापमान में आंशिक बढोतरी जारी रहेगी. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.
यह भी पढ़ें : राजस्थान में 9 फरवरी से एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस, IMD का आया अलर्ट
अभी और गिरेगा झारखंड का पारा
पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी कमी आयी है. अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. आठ फरवरी की रात में उत्तर हिंदुस्तान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है, इससे उत्तर हिंदुस्तान में बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर 10 फरवरी से झारखंड पर भी पड़ने की संभावना है.
बिहार का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अभी सुबह-शाम ठंड का असर रहेगा. 12 फरवरी के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है.
यहां के मौसम में नहीं होगा खास बदलाव
उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान 2–3 डिग्री बढ़ सकता है. फिर अगले तीन दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है.
मध्य हिंदुस्तान में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2–3 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है. फिर अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा.
पूर्वी हिंदुस्तान में अगले चार दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2–3 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. कुल मिलाकर मौसम सामान्य बना रहेगा.
The post पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.
