Hot News

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

Hormuz : न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में हिंदुस्तान के दो LPG टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की तैयारी में हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में इस अहम रास्ते से कच्चे तेल की सप्लाई लगभग ठप हो गई है. इससे शिपिंग पर असर साफ नजर आ रहा है. शिपिंग डेटा और ट्रेड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, थोड़े समय खड़े रहने के बाद जहाज जल्द ही फिर से चलना शुरू कर सकते हैं. फिलहाल क्षेत्र में बढ़े तनाव के चलते सैकड़ों जहाजों को एहतियातन बीच रास्ते में ही लंगर डालकर रुकना पड़ा है.

20% तेल होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरता है

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया में तेल और गैस सप्लाई का सबसे अहम रास्ता माना जाता है, लेकिन हालिया तनाव (ईरान और इजरायल-यूएस के बीच जंग) के बाद यहां आवाजाही पर असर पड़ा है. तेहरान की चेतावनी के बाद जहाजों की आवाजाही में रुकावट आई है. दरअसल, दुनिया के करीब 20% तेल और बड़ी मात्रा में LNG इसी रास्ते से गुजरती है. यही वजह है कि यहां किसी भी तरह के संकट का सीधा असर ग्लोबल एनर्जी सप्लाई और कीमतों पर पड़ता है.

यह भी पढ़ें : ट्रंप की ‘धमकी’ के बाद होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने आगे आए 6 बड़े देश, ईरान को दी चेतावनी, क्या करेंगे?

शुक्रवार (20 मार्च) को बाजार से जुड़े आंकड़ों में सामने आया कि पिछले 24 घंटों में कोई भी कच्चे तेल का टैंकर होर्मुज से नहीं गुजरा. वहीं Kpler के डेटा के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत एक खाली क्रूड टैंकर 18 मार्च को वापस ईरान की तरफ मुड़ गया.

दो LPG टैंकर हैं यूएई के शारजाह के पास

इसी हालात के बीच हिंदुस्तान के दो LPG टैंकर (पाइन गैस और जग वसंत) फिलहाल यूएई के शारजाह के पास हैं. ये आगे बढ़ने की तैयारी में हैं. MarineTraffic के शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, दोनों जहाजों ने सिग्नल देना शुरू कर दिया है कि वे जल्द ही इस रूट पर निकलने की तैयारी में हैं. मामले से जुड़े एक ट्रेड सूत्र के मुताबिक, ये टैंकर शनिवार (21 मार्च) को रवाना हो सकते हैं, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

The post पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 हिंदुस्तानीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top