Hot News

पहला T20I हुआ रद्द फिर भी सूर्या ने रचा इतिहास, छक्कों के मामले में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav: हिंदुस्तान और ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में आमने-सामने हैं, लेकिन कैनबरा के मनुका ओवल में पहला मैच बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ और अंत में मैच को रद्द कर दिया गया. बार-बार रुकावटों के कारण मैच रुक-रुक कर चलता रहा और मौसम के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण प्रशंसक निराश रहे. मैच अंततः बारिश की भेंट चढ़ गया, लेकिन हिंदुस्तानीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने समय रहते अपनी लय पकड़ ली और एक खास टी20 उपलब्धि हासिल की. सूर्यकुमार यादव 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए. रोहित शर्मा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह केवल दूसरे हिंदुस्तानीय बल्लेबाज हैं. 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलिस ने स्टंप्स पर एक शॉर्ट बॉल डाली. सूर्या ने इसका पूरा फायदा उठाया और मिड-विकेट के ऊपर से छक्का लगाकर अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल छक्का पूरा किया. first T20I abandoned but Suryakumar Yadav created history record 150 sixes

37 गेंद पर सूर्या ने बना लिए थे 39 रन

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर टीम को इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. हिंदुस्तान की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रही, क्योंकि बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा चौथे ओवर में आउट हो गए. शर्मा ने तेज शुरुआत की और 14 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए. अपनी छोटी सी पारी में अभिषेक ने 4 चौके लगाए. इसके बाद गिल का साथ देने सूर्या क्रीज पर आए और दोनों ने कंगारुओं की धुनाई शुरू कर दी. 9.4 ओवर में ही हिंदुस्तान 97 रन बना चुका था, जिसमें गिल ने 37 और सूर्या ने 39 रनों का योगदान दिया. सूर्या ने अपने पारी में दो छक्के और तीन चौके जड़े. गिल ने भी एक छक्का और 4 चौके लगाए.

सबसे ज्यादा T20I छक्का लगाने वाले हिंदुस्तानीय

रैंक खिलाड़ी छक्के
1️⃣ रोहित शर्मा 205
2️⃣ सूर्यकुमार यादव 150
3️⃣ विराट कोहली 125
4️⃣ केएल राहुल 99
5️⃣ हार्दिक पांड्या 96

दुनिया में पांचवें नंबर पर सूर्या

हिंदुस्तानीय बल्लेबातों में रोहित के बाद सूर्या ने नाम सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल छक्के हो गए हैं. रोहित शर्मा के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में 205 छक्के हैं. दुनिया के कुछ बड़े बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए छक्कों की सूची में सूर्यकुमार यादव अब टॉप पांच में शामिल हो गए हैं. इस लिस्ट में भी पूर्व कप्तान रोहित पहले नंबर पर काबिज हैं. सूर्यकुमार से आगे इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर हैं , जिनके नाम 172 छक्के हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 187 छक्कों के साथ यूएई के मोहम्मद वसीम हैं, तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिल गुप्तिल हैं, जिनके नाम 173 छक्के हैं.

रैंक खिलाड़ी टीम छक्के
1️⃣ रोहित शर्मा हिंदुस्तान 205
2️⃣ मुहम्मद वसीम यूएई 187
3️⃣ मार्टिन गप्टिल न्यूज़ीलैंड 173
4️⃣ जोस बटलर इंग्लैंड 172
5️⃣ सूर्यकुमार यादव हिंदुस्तान 150

इस सीरीज में बटलर को पछाड़ सकते हैं सूर्या

पहला टी20 रद्द होने के बावजूद हिंदुस्तान को अब भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार और मुकाबले स्पोर्ट्सने हैं. सूर्या के पास इंग्लैंड के स्टार जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. बटलर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बचे हुए चार मैचों में सूर्या को 23 छक्के लगाने होंगे. सूर्या इस समय बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं, ऐसे में यह ज्यादा मुश्किल नहीं होगा. सूर्यकुमार यादव सबसे कुशल छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने अपने टी20I करियर में 1650 गेंदों का सामना किया है. इसका मतलब है कि सूर्य हर 11 गेंदों पर एक छक्का लगाते हैं.

ये भी पढ़ें…

IND vs AUS: बारिश बनी विलेन, हिंदुस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला T20I रद्द, कप्तान सूर्या निराश

ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास, लंबे समय के इंतजार के बाद रैंकिंग में किया कमाल, बने बदशाह

The post पहला T20I हुआ रद्द फिर भी सूर्या ने रचा इतिहास, छक्कों के मामले में बनाया बड़ा रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top