Iran US War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की डेडलाइन बढ़ा दी है और कहा कि अगले पांच दिन तक अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर कोई हमला नहीं करेगा. यह घोषणा ट्रंप ने सोमवार को अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर की. उन्होंने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है.
ट्रंप ने कहा- पूरे सप्ताह जारी रहेगी बातचीत
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह बातचीत पूरे सप्ताह जारी रहेगी और इसमें दोनों देशों के बीच मुद्दों के समाधान पर विस्तार से चर्चा की जा रही है. हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत के विशेष मुद्दों का विवरण साझा नहीं किया. वहीं, ईरान ने अब तक इस बातचीत की पुष्टि नहीं की है और कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
US President Donald Trump posts on Truth Social, “…I have instructed the Department of War to postpone any and all military strikes against Iranian power plants and energy infrastructure for a five day period, subject to the success of the ongoing meetings and discussions” pic.twitter.com/N3Bavc4ylv
— ANI (@ANI) March 23, 2026
48 घंटे का अल्टीमेटम और ईरान की चेतावनी
ट्रंप की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला गया, तो उसके पावर प्लांट और अन्य ऊर्जा संरचनाओं को निशाना बनाया जाएगा. इसके जवाब में ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और कहा कि यदि अमेरिका ने धमकी पर अमल किया, तो होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कलीबाफ ने कहा कि बिजली संयंत्र और बुनियादी ढांचे पर हमला पूरे क्षेत्र के अहम प्रतिष्ठानों के लिए खतरा होगा, जिसमें खाड़ी देशों में पीने के पानी के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा और जल शोधन प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे.
मिडिल ईस्ट जंग में 2000 से ज्यादा लोगों की मौत
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच यह संघर्ष 24 दिनों से जारी है. 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला शुरू किया था. इस युद्ध में अब तक 2,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें ईरान में 1,500 से अधिक मृतक शामिल हैं.
Also Read: 22 में से 2 जहाजों हिंदुस्तान रवाना, होर्मुज से गुजरकर हिंदुस्तान आएंगे पाइन गैस और जग वसंत
The post पहले तने फिर झुके ट्रंप, कहा- अगले 5 दिन ईरान के पावर प्लांट पर हमला नहीं करेगा अमेरिका appeared first on Naya Vichar.