ग्वालपाड़ा . थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर चौमुख में धोखाधड़ी कर जमीन की रजिस्ट्री कराने और विरोध करने पर जानलेवा हमला व पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने को पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है. पीड़ित दशरथ साह ने आवेदन देकर बताया कि वर्ष 2008 में मौजा-शाहपुर चौमुख में वैध रूप से जमीन खरीदी थी, जिसका दाखिल-खारिज और लगान रसीद उनके पास है. कहा कि महेन्द्र मेहता, सरोजनी देवी और सचिदानंद शर्मा ने साजिश रचकर उक्त जमीन में से कुछ हिस्से को फर्जी तरीके से किसी अन्य के नाम निबंधित (रजिस्ट्री) करा दिया. जांच में पाया कि रजिस्ट्री के दौरान इस्तेमाल किए गए वोटर आईडी कार्ड भी गलत था. दशरथ साह ने बताया कि उनलोगों के द्वारा पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
The post पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने को लेकर केस दर्ज appeared first on Naya Vichar.
