Hot News

पाकिस्तान के हवाई हमले का बदला, अफगानिस्तान ने किया अटैक

Afghanistan Pakistan Clashes: कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले के नाम पर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी. उस हमले में कई लोगों की जान चली गई थी. अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से इसका बदला लिया है. अफगानिस्तान पाकिस्तान की सीमा पर तैनात सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है. अफगानिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों के जवाब में उन्होंने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. अफगानिस्तान के पूर्वी सैन्य कोर के मीडिया कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि गुरुवार रात से दोनों के बीच भारी संघर्ष शुरू हो गए हैं.

पाक सेना की एयरस्ट्राइक के जवाब में हमला

अफगानिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नंगरहार और पक़्तिया प्रांतों में पाकिस्तानी सेना के हवाई हमलों के जवाब में की गई है. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और अब तक हताहतों की संख्या के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

70 आतंकबादी मार गिराने का पाक ने किया था दावा

इससे पहले पाकिस्तान की सेना ने रविवार को अफगानिस्तान सीमा के पास हमले करने का दावा करते हुए कहा था कि इन हमलों में कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए हैं. वहीं, अफगानिस्तान ने इस दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि हमलों में कई आम नागरिक, जिनमें स्त्रीएं और बच्चो की भी जान गई है.

The post पाकिस्तान के हवाई हमले का बदला, अफगानिस्तान ने किया अटैक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top