Afghanistan-Pakistan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है. पाकिस्तान पर हमले किए गए हैं, लेकिन पाक ने अभी तक अफगानिस्तान के इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए. इनमें रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस भी शामिल है. इससे पहले हिंदुस्तान के Operation Sindoor के दौरान इसे निशाना बनाया गया था.
अफगानिस्तान के अनुसार, यह कार्रवाई काबुल और बगराम में हालिया पाकिस्तानी हवाई घुसपैठ के जवाब में की गई. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि उसकी वायुसेना ने एक ही अभियान में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.
بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَنِ الرَّحِيمِ
فَمَنِ اعْتَدَىٰ عَلَيْكُمْ فَاعْتَدُوا عَلَيْهِ بِمِثْلِ مَا اعْتَدَىٰ عَلَيْكُمْToday, the Air Force of the Ministry of National Defense conducted precise and coordinated aerial operations against key military installations in Pakistan.. pic.twitter.com/i9ctZPxjgK
— د ملي دفاع وزارت – وزارت دفاع ملی (@MoDAfghanistan2) March 1, 2026
अफगानिस्तान ने कहां किया टारगेट
अफगानिस्तान ने कहा कि हमले के टारगेट में रावलपिंडी स्थित Nur Khan Airbase, बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप शामिल हैं. इसके अलावा, बयान में कहा गया कि पाकिस्तान के कई अन्य महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों और कमांड सेंटरों पर भी सटीक कार्रवाई की गई.
بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَنِ الرَّحِيمِ
فَمَنِ اعْتَدَىٰ عَلَيْكُمْ فَاعْتَدُوا عَلَيْهِ بِمِثْلِ مَا اعْتَدَىٰ عَلَيْكُمْ
قوای هوایی وزارت دفاع ملی، امروز بار دیگر حملات هوایی مؤثری را بر پایگاههای مهم نظامی در پاکستان انجام دادند. این حملات پایگاه نورخان در راولپندی،… pic.twitter.com/KQJL4MJEhE
— د ملي دفاع وزارت – وزارت دفاع ملی (@MoDAfghanistan2) March 1, 2026
यह भी पढ़ें : खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में बवाल, अमेरिकी दूतावास में घुसी भीड़, 9 की मौत
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों ने टारगेट किए गए ठिकानों को खासा नुकसान पहुंचा है. अफगानिस्तान ने उन बेस को अपने टारगेट में रखा जहां से हमले किए जा रहे थे.
The post पाकिस्तान धुआं–धुआं, अफगानिस्तान ने नूर खान एयरबेस को किया टारगेट appeared first on Naya Vichar.

