New Zealand vs Pakistan Super 8 Match: पाकिस्तान की टीम ने एक बदलाव किया है. फखर जमां को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है और ख्वाजा नफे को आज टीम से बाहर रखा गया है. जबकि न्यूजीलैंड की टीम में तीन बदलाव किए गए हैं. काइल जैमीसन की जगह ईश सोढ़ी, जैकब डफी की जगह लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है.
बारिश के कारण मैच स्टार्ट होने में देरी
कोलंबो में इस समय बारिश हो रही है. टॉस के समय बारिश रूक गई थी. लेकिन उसके बाद फिर से बारिश शुरू हो गई. जिस वजह से पिच को वापस कवर से ढंक दिया गया. बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी हो रही है.
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.
टॉस जीतने के बाद क्या बोले पाक कप्तान सलमान आगा ?
न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा- हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. हमारी टीम में एक बदलाव है. फखर जमान स्पोर्ट्स रहे हैं. हमारे पास एक तेज गेंदबाज, फहीम अशरफ हैं – वह एक अच्छे ऑलराउंडर हैं. हमारे पास दो तेज गेंदबाज और स्पिन गेंदबाजी के कई विकल्प हैं.
The post पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें Playing XI appeared first on Naya Vichar.

