Highlights
IND vs PAK: बीसीसीआई (BCCI) ने सोशल मीडिया पर इस खास मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने वीडियो कॉल के जरिए खिलाड़ियों को बताया कि बड़े मैचों में दबाव को कैसे झेलना है. उन्होंने केवल स्पोर्ट्स की तकनीक ही नहीं, बल्कि अनुशासन, विनम्रता और फोकस बनाए रखने पर जोर दिया. सचिन ने खिलाड़ियों को जमीन से जुड़े रहने की सलाह दी, ताकि वे लंबे समय तक करियर में सफलता हासिल कर सकें. मास्टर ब्लास्टर के इस अनुभव से युवा ब्रिगेड काफी उत्साहित नजर आई.
सेमीफाइनल के लिए करो या मरो की स्थिति
सुपर सिक्स ग्रुप बी का गणित अब पूरी तरह बदल गया है. शुक्रवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. अब इस ग्रुप से केवल एक ही टीम नॉकआउट चरण में जा सकती है. इसका सीधा मतलब है कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मैच एक तरह का क्वार्टर फाइनल बन गया है. जो टीम जीतेगी, उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुल जाएंगे.
The India Under 19 team playing in the ongoing Under 19 World Cup had a virtual interaction with the legend of World Cricket, Mr. Sachin Tendulkar.
In what was an invaluable experience, the next generation got insights and perspectives on the important ingredients for success… pic.twitter.com/hFp4fCYlby
— BCCI (@BCCI) January 30, 2026
म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया का विजय रथ
हिंदुस्तानीय टीम इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में है. कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में टीम ने अब तक अपने सभी मैच जीते हैं. पिछले मैच में हिंदुस्तान ने जिम्बाब्वे को 204 रनों के भारी अंतर से धूल चटाई थी. उस जीत के हीरो विहान मल्होत्रा रहे जिन्होंने शानदार शतक जड़ा, वहीं अभिज्ञान कुंडू ने भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया. टीम इंडिया के पास फिलहाल हर डिपार्टमेंट में मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं.
लक्ष्मण की ट्रेनिंग पर सबकी नजरें
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 15 साल के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें टिकी होंगी. सचिन के साथ बातचीत के दौरान भी वैभव काफी उत्साहित दिखे. टीम की मजबूती का एक बड़ा कारण वीवीएस लक्ष्मण का साथ भी है. लक्ष्मण जिम्बाब्वे में खिलाड़ियों के साथ कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि हिंदुस्तानीय युवा खिलाड़ी जीत के लिए भूखे हैं और हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश कर रहे हैं.
With the Indian U19 team in Zimbabwe for the #U19WorldCup⏱️ Hungry, focused and eager to learn. Embracing the challenge, growing with every session and proud to represent the country on the world stage👍 @BCCI pic.twitter.com/V6Hk1ptE5a
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 30, 2026
आंकड़ों में बराबर की टक्कर
जब बात हिंदुस्तान-पाकिस्तान भिड़ंत की हो, तो इतिहास गवाह है कि मुकाबला हमेशा कांटे का होता है. अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमें 10 बार भिड़ी हैं. जिसमें दोनों ही टीमों को 5-5 बार जीत हासिल हुई है. इसी के चलते दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर है.
ये भी पढ़ें-
IND vs NZ 5th T20: तिरुवनंतपुरम में बदलाव की तैयारी, क्या सैमसन की होगी छुट्टी? ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11
PAK vs AUS: बाबर का विकेट ‘नॉर्मल’ है! पत्रकार के सवाल पर जम्पा ने उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल
The post पाकिस्तान से महामुकाबले से पहले सचिन ने दिया जीत का मंत्र, सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक appeared first on Naya Vichar.

