IFS Sneha Dubey Success Story: हर साल एक बैच से कई IAS, IPS, IRS और IFS निकलते हैं. इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो अपने काम या एक्टिविटी से हमेशा चर्चा में रहते हैं. कुछ ऐसा ही हाल IFS स्नेहा दुबे का है. स्नेहा दुबे ने साल 2021 में पाकिस्तान के तत्कालिन प्रधानमंत्री इमरान खान की बोलती बंद कर दी थी. तब से लेकर अब तक वे हमेशा चर्चा में रहती हैं.
कौन हैं IFS Sneha Dubey?
स्नेहा दुबे साल 2012 बैच की IFS ऑफिसर हैं. स्नेहा दुबे की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई गोवा से हुई है. स्कूलिंग के बाद उन्होंने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की. ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से पोस्ट ग्रेजुएट किया. पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद IR (International Relation) से MPhill किया.
साल 2011 में पाई यूपीएससी परीक्षा में सफलता
स्नेहा दुबे ने साल 2011 में UPSC CSE परीक्षा की तैयारी शुरू की. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली थी. AIR रैंक 112 के साथ स्नेहा दुबे को IFS कैडर मिला. वतर्मान में स्नेहा दुबे जनरल असेंबली UNGA में एडवाइजर के पोस्ट पर वर्किंग हैं. इससे पहले वे कई देशों में इंडियन एंबेसी में भी पोस्टेड थीं.
क्या था पाकिस्तान पीएम वाला मामला?
साल 2021 में पाकिस्तान के तत्कालिन प्रधानमंत्री इमरान खान को यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली UNGA में लेडी IFS ऑफिसर स्नेहा दुबे (IFS Sneha Dubey) ने तगड़ा जवाब दिया था. जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा UNGA में कश्मीर का मुद्दा छेड़ा तो स्नेहा दुबे ने कहा कि पाकिस्तान के नेता संयुक्त राष्ट्र के मंच का दुरुपयोग कर हिंदुस्तान के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उसकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ हिंदुस्तान के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से थे, हैं और हमेशा रहेंगे. पाकिस्तान ने इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जा कर रखा है और हिंदुस्तान उससे मांग करता है कि वह तुरंत सभी कब्जाए गए इलाकों को खाली करे.
इसके बाद उन्होंने कहा कि अपने देश की खराब हालात से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए वे पाकिस्तान के लीडर ऐसे करते रहते हैं. उनके देश में आतंकी खुले घूमते हैं, और आम नागरिक, खासकर वहां रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर आए दिन अत्याचार होते हैं.
यह भी पढ़ें- 3 बार फेल होने पर घबराई नहीं, रैंक 75 लाकर IAS बनीं सुरभि
The post पाकिस्तान PM की बोलती बंद करने वाली अफसर, जानिए कौन हैं IFS स्नेहा appeared first on Naya Vichar.
