Hot News

पाक गोलीबारी से प्रभावित जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों का दौरा करेगा तृणमूल प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे डेरेक ओब्रायन, सागरिका घोष, मोहम्मद नदीमुल हक, मानस भुइंया और ममता बाला ठाकुर

संवाददाता, कोलकातातृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हाल में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों का दौरा करेगा. प्रतिनिधिमंडल बुधवार से शुक्रवार तक दौरा करेगा और इसमें तीन सांसद डेरेक ओब्रायन, सागरिका घोष और मोहम्मद नदीमुल हक, पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस भुइंया और पूर्व सांसद ममता बाला ठाकुर शामिल हैं. मंगलवार को तृणमूल ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल में पोस्ट किया कि मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में, पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर, पुंछ और राजौरी जायेगा.पार्टी की ओर से बताया गया कि सीमापार हमलों से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए और अपने प्रियजनों को गंवा देने वाले परिवारों का दुख साझा करने के लिए यह यात्रा की जा रही है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हिंदुस्तान के हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम गांवों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की सेना की ओर से की गयी भारी गोलीबारी में चार बच्चों और एक सैनिक सहित कम से कम 13 लोग मारे गये और 57 लोग घायल हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पाक गोलीबारी से प्रभावित जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों का दौरा करेगा तृणमूल प्रतिनिधिमंडल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top