Hot News

‘पापा से डर…’, एमएस धोनी ने सुनाया वो किस्सा, जिससे उनमें आई ये बड़ी क्वालिटी

IPL 2025 MS Dhoni Podcast: एमएस धोनी 43 साल की उम्र में भी पूरी फिटनेस और जोश के साथ आईपीएल 2025 में स्पोर्ट्स रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान धोनी हर सीजन की तरह इस बार भी आईपीएल के सबसे बड़े आकर्षण बने हुए हैं. जहां भी CSK का मैच होता है, वहां पीली जर्सी में ढके स्टेडियम में धोनी के नाम की गूंज बाकी टीमों से ज्यादा सुनाई देती है. उनके फैंस बस उन्हें स्पोर्ट्सते हुए देखना चाहते हैं. हालांकि मैदान पर बड़े-बड़े छक्के लगाकर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने वाले धोनी अपने पिताजी से बहुत डरते थे. हाल ही में उनके रिटायरमेंट की भी चर्चा उड़ने लगी, जब उनके माता पिता पहली बार उनका मैच देखने मैदान पर आए. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और धोनी अगला मैच स्पोर्ट्सने के लिए पंजाब रवाना हो चुके हैं.  

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राज शमानी से बात करते हुए धोनी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए. आमतौर पर बेहद निजी रहने वाले धोनी ने इस बातचीत में अपने बचपन, रांची की यादें और अपने पिता से जुड़े अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि वे बचपन में अपने पापा से बहुत डरते थे, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि उन्हें कभी किसी चीज की असुरक्षा महसूस नहीं हुई. धोनी ने कहा, “हमारे समय में जिंदगी में कोई असुरक्षा नहीं थी. रोज का वही रूटीन, कोई दिखावा नहीं, मोबाइल फोन नहीं सबकुछ एक जैसा था. स्कूल हमारी कॉलोनी में ही था, तो किसी तरह की बदमाशी की गुंजाइश नहीं थी. टीचर्स मेरे भाई को पहले पढ़ा चुके थे, इसलिए पूरा परिवार उन्हें पता था. उस समय सबसे बड़ी कॉम्पिटिशन सिर्फ कॉलोनी के स्पोर्ट्सों में होती थी एक दिन हारे तो अगला दिन जीतना ही होता था.”

पिता जी से डर ने अनुशासन सिखा दिया

अपने पिता के बारे में बात करते हुए धोनी ने कहा, “पापा से डर बहुत लगता था. वो बहुत सख्त थे, हमेशा समय के पाबंद. लेकिन उन्हीं की वजह से मैं भी आज अनुशासित हूं. ऐसा नहीं था कि वो मारते थे, पर डर बना रहता था. मेरे दोस्त कॉलोनी की दीवारों पर चढ़ जाते थे, लेकिन मैं कभी नहीं चढ़ा. लगता था अगर पापा ने देख लिया तो गए काम से! क्या होगा नहीं पता, लेकिन डर बहुत था.” MS Dhoni Reveals fathers fear made him disciplined.

रिटायरमेंट की चर्चा पर भी दिया जवाब

इन दिनों धोनी के रिटायरमेंट पर भी काफी चर्चा रही है. धोनी ने पॉडकास्टर राज समानी के साथ बातचीत में यह साफ किया कि वह फिलहाल आईपीएल स्पोर्ट्स रहे हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी को बेहद सरल रखा है. उन्होंने कहा कि वह एक बार में एक ही साल पर फोकस करते हैं. धोनी ने बताया कि वे अभी 43 साल के हैं और इस सीजन के खत्म होते ही जुलाई में 44 के हो जाएंगे. ऐसे में उनके पास करीब 10 महीने का वक्त होगा यह तय करने के लिए कि वे एक और साल स्पोर्ट्सेंगे या नहीं. उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह फैसला वे नहीं बल्कि उनका शरीर करेगा कि आगे स्पोर्ट्सना है या नहीं.

हालांकि, आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है. टीम ने अब तक चार मैच स्पोर्ट्से हैं, जिसमें सिर्फ एक जीत मिली है और तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. CSK फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है. पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से 25 रन से हार के बावजूद, फैंस को धोनी की 26 गेंदों में नाबाद 30 रन की पारी ने खूब रोमांचित किया, जिसमें उन्होंने एक चौका और एक छक्का भी जड़ा. अब चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार, 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ भिड़ेगी. 

बदली-बदली सी है RCB, सबको घर में घुस के दे रही शिकस्त, दोहरा दिया 13 साल पुराना रिकॉर्ड

मैच से पहले पांड्या ब्रदर्स में प्यार-दुलार, फिर बेरहम बने हार्दिक, भाई क्रुणाल के ओवर में उड़ाया छक्के पर छक्का

जीत के साथ मिला दंड, रजत पाटीदार पर BCCI ने लगाया लाखों का जुर्माना, इस वजह से मिली सजा

The post ‘पापा से डर…’, एमएस धोनी ने सुनाया वो किस्सा, जिससे उनमें आई ये बड़ी क्वालिटी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top