Hot News

पार्लर जैसा निखार अब घर बैठे! आज ही ट्राई करें ये मैजिकल फ्रूट मास्क, लौट आएगा ग्लो

Beauty Tips: गर्मियों का मौसम जैसे ही आता है हमें स्किन से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम्स से जूझना पड़ जाता है. तेज धूप, लगातार बहता पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से स्किन बुरी तरकी से टैन और डैमेज हो जाती है. जब ऐसा होता है तो हम महंगे ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट्स की तरफ जाना शुरू कर देते हैं. लेकिन हर बार यह पॉसिबल भी नहीं होता कि आप पार्लर जाएं और इतने पैसे खर्च कर सकें. अगर आपके साथ भी यह प्रॉब्लम होती है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको घर पर ही बने कुछ आसान और नेचुरल फ्रूट फेशियल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और हाइड्रेटेड बनाकर रख सकेंगे. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

ग्लोइंग स्किन के लिए पपीते का फेशियल

आपकी स्किन के लिए पपीते को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें कुछ एंजाइम्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन से डेड सेल्स को हटाकर उसे ग्लोइंग बना देते हैं. इसके लिए आपको एक पके हुए पपीते को अच्छे से मैश कर लेना है और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लेना है. 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर फ्रेश पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें. रेगुलर इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन सॉफ्ट और क्लियर बनती है.

यह भी पढ़ें: वैक्सिंग के दर्द को कहें हमेशा के लिए गुडबाय! इन 4 नुस्खों से मिनटों में हटाएं अनचाहे बाल

ठंडक और हाइड्रेशन के लिए तरबूज का फेशियल

तरबूज की खासियत होती है कि उसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ऐसे में इसका इस्तेमाल स्किन को अंदर से हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको जरूर करना चाहिए. इसके लिए आपको सबसे पहले तरबूज का रस निकाल लेना है और फिर उसमें थोड़ा सा शहद मिला लेना है. अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लें. जब आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करेंगे तो आपकी स्किन को ठडक मिलेगा और साथ ही मॉइस्चर भी बरकरार रहेगा.

ड्राय स्किन के लिए केले और शहद का फेशियल

अगर आपकी स्किन हमेशा ड्राई रहती है, तो आपको अपने चेहरे पर केले और शहद के फेशियल का इस्तेमाल करना चाहिए. यह आपकी स्किन के लिए सबसे बेस्ट चॉइस है. इसके लिए सबसे पहले केले को मैश कर लें और फि उसमें एक चम्मच शहद मिला लें. अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. यह आपकी स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करता है और उसे सॉफ्ट भी बनाता है.

यह भी पढ़ें: धूप में बिताते हैं पूरा दिन? ये आसान रुटीन आपके चेहरे को रखेगा फ्रेश और हाइड्रेटेड

The post पार्लर जैसा निखार अब घर बैठे! आज ही ट्राई करें ये मैजिकल फ्रूट मास्क, लौट आएगा ग्लो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top