Hot News

पीएनबी का बड़ा फैसला, खाते में जीरो बैलेंस रहने पर भी नहीं लगेगी पैनल्टी

Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने लाखों ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. बैंक ने घोषणा की है कि अब बचत खातों में न्यूनतम औसत शेष राशि (मिनिमम एवरेज बैलेंस-एमएबी) न रखने पर कोई दंडात्मक शुल्क नहीं लगेगा. यह फैसला 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गया है. इसका सीधा लाभ उन खाताधारकों को मिलेगा, जिनके खाते में बैलेंस अक्सर कम रहता है.

स्त्रीओं, किसानों और गरीबों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

पंजाब नेशनल बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह पहल स्त्रीओं, किसानों, मजदूरों और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए खासतौर पर की गई है. बैंक के मुताबिक, यह कदम वित्तीय समावेशन (फाइनेंशियल इन्क्लूजन) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि प्राथमिकता वाले वर्गों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा जा सके.

बिना बैलेंस के भी मिलेंगी सभी सुविधाएं

अब ग्राहक जीरो बैलेंस होने के बावजूद बैंक की मूलभूत सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. इसमें पैसा जमा करना, निकालना, मोबाइल बैंकिंग, पासबुक अपडेट, यूपीआई लेनदेन और अन्य डिजिटल सुविधाएं शामिल हैं. बैंक का उद्देश्य है कि ग्राहकों को बैंकिंग से दूर होने की मजबूरी ना झेलनी पड़े.

बैंक की समावेशी नीति की मिसाल

पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ अशोक चंद्रा ने कहा, “यह निर्णय समावेशी और जिम्मेदार बैंकिंग की दिशा में एक मजबूत कदम है. न्यूनतम बैलेंस चार्ज हटाने से ग्राहकों पर वित्तीय दबाव कम होगा और बैंकिंग नेटवर्क में उनकी भागीदारी बढ़ेगी.”

इसे भी पढ़ें: Rail One App: आ गया रेलवे का सुपर ऐप, ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर माल ढुलाई तक की सुविधा

डिजिटल और औपचारिक बैंकिंग को मिलेगा बढ़ावा

इस कदम से न सिर्फ ग्राहकों को राहत मिलेगी, बल्कि देश में डिजिटल बैंकिंग, औपचारिक वित्तीय प्रणाली और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा भी मिलेगा. यह फैसला ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है, जो अब तक न्यूनतम बैलेंस की बाध्यता के चलते बैंकिंग से दूर थे. पीएनबी का यह फैसला ग्राहक-केंद्रित सोच और सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण है. यह पहल आने वाले समय में अन्य बैंकों को भी ऐसी नीतियां अपनाने के लिए प्रेरित कर सकती है.

इसे भी पढ़ें: Cabinet Decision: नौकरी पाने वालों को सबसे पहले प्रशासन देगी पैसा, केंद्रीय कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला

The post पीएनबी का बड़ा फैसला, खाते में जीरो बैलेंस रहने पर भी नहीं लगेगी पैनल्टी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top