Hot News

पीएम आवास पर चली 2 घंटे मीटिंग, रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुख रहे मौजूद

PM Modi High Level Meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा शीर्ष अधिकारियों के साथ रविवार को एक हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता की. यह अहम बैठक करीब दो घंटे चली. यह बैठक सैन्य कार्रवाई रोकने पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच सहमति बनने के एक दिन बाद हुई. बैठक के बीच में ही वायुसेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी  दी कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है. इसके बारे में और जानकारी जल्द दी जाएगी.

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और सेना के तीनों अंगों के प्रमुख शामिल हुए. हिंदुस्तान ने पाकिस्तान पर सहमति की शर्तों का उल्लंघन करने का शनिवार रात आरोप लगाया था और उससे इस तरह के उल्लंघन से बचने के लिए उचित कदम उठाने तथा स्थिति से ‘गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निपटने का आह्वान किया था. स्थिति अब शांत हो गई है लेकिन कई सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग कई दिनों तक जारी रही गोलाबारी और ड्रोन संबंधी घटनाओं के कारण अब भी आशंकित हैं.

The post पीएम आवास पर चली 2 घंटे मीटिंग, रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुख रहे मौजूद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top